Lokayukta Action: फिर एक पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, सीमांकन के बदले मांगी रिश्वत

Lokayukta Action: फिर एक पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, सीमांकन के बदले मांगी रिश्वत

Lokayukta Police Sagar Action :  सागर लोकायुक्त पुलिस ने आज एक बार फिर रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया है, तीन दिन पहले भी एक पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था, आरोपी पटवारी भी जमीन के सीमांकन के बदले आवेदक से रिश्वत की मांग कर रहा था।

सागर लोकायुक्त पुलिस की टीम की नजर पिछले कुछ दिनों से रिश्वतखोर शासकीय सेवकों पर टिक गई है, टीम लगातार रिश्वतखोर भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड रही है, सागर लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की पड़रिया तहसील में रहने वाले राजेन्द्र सिंह दांगी ने उनके कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया था।

आवेदन में प्रार्थी ने शिकायत की थी कि उसने जमीन के लिए तहसील में आवेदन दिया था लेकिन वहां पदस्थ पटवारी हल्का नंबर 101गौरव मिश्रा 5000/- रुपये की रिश्वत मांग रहा है, उसने कहा है कि बिना पैसे दिए जमीन का सीमांकन नहीं होगा।

लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत की सत्यता की जाँच के लिय एक रिकॉर्डर देकर आवेदक को समझाइश देकर रवाना कर दिया, आवेदक ने पटवारी से रिश्वत का स्थान और राशि के लिए फोन पर बात की, दोनों की बातें टेप रिकॉर्डर में रिकॉर्ड हो गईं जो उसने लोकायुक्त पुलिस को सौंप दी।

रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद ट्रेप की प्लानिंग की गई और आज सागर लोकायुक्त की टीम पटवारी गौरव मिश्रा द्वारा बताये स्थान नाजिर शाखा के पास पहुँच गई और छिप गई, टीम ने आवेदक राजेन्द्र सिंह दांगी को रिश्वत की राशि के साथ पटवारी के पास भेज दिया।

आवेदक राजेन्द्र सिंह दांगी ने रिश्वत की राशि 5000/- रुपये पटवारी गौरव मिश्रा को देकर टीम को इशारा कर दिया, इशारा मिलते ही लोकायुक्त टीम ने पटवारी को पकड़ लिया, उसकी तलाशी लेने पर रिश्वत की राशि 5000/- रुपये मिल गए और जब उसके हाथ धुलवाए तो पानी गुलाबी हो गया।

लोकायुक्त सागर की टीम ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, एसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि पिछले 6 दिनों में ये तीसरी ट्रेप है जिसमें दो रिश्वतखोर पटवारी और एक वन रक्षक को रंगे हाथ पकड़ा है , आपको बता दें कि सागर लोकायुक्त की टीम इस महीने में अब तक 6 शासकीय सेवकों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर चुकी है।

आरोपी पटवारी
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews