मध्य प्रदेश के इस युवा आईएएस की कटी हाथ की नस, खून से लथपथ पहुंचे अस्पताल

मध्य प्रदेश के इस युवा आईएएस की कटी हाथ की नस, खून से लथपथ पहुंचे अस्पताल

छिंदवाड़ा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार देर रात 29 साल के युवा अमरवाड़ा SDM और 2019 बैच के आईएएस अभिषेक सर्राफ (IAS) के हाथ की नस कट गई, जिसके बाद उन्हें खून से लथपथ आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।हालांकि यह हादसा कैसे हुआ और नस कैसे कटी अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।इधर, आईएएस के इस तरह से जख्मी होने के बाद प्रशासनिक महकमा में हलचल तेज हो गई है और चर्चाओं का बाजार भी गर्म है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 10 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, 27 जिलों में लू की चेतावनी, जानें अपडेट

बुधवार देर रात अमरवाड़ा SDM अभिषेक सर्राफ (IAS) के हाथ की नस कट जाने से काफी खून बह गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एसडीएम ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया या यह हादसा कैसे हुआ इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है, हैरानी की बात तो ये है कि हाल ही में इनकी शादी हुई थी।

इधर, सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और अस्पताल में पुलिस ने एमएलसी काटकर उनका मुलाहिजा कराया है जिसमें लगभग 3.50 इंच का घाव उनके हाथ में पाया गया है। ड्यूटी डॉक्टर ने चोट को सेल्फ इंफ्लेक्टेड यानी स्वयं कारित बताया है, जिसके कारण इस घटना की चर्चा जोरों पर है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews