मौसम विभाग ने जताई बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने जताई बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में एक बार फिर मौसम (weather forecast) करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश (rain) और ओले गिरने की संभावना जताई हैं। इसी के साथ कई स्थानों पर शीतलहर भी चल सकती है।

पिछले तीन दिनों से प्रदेश में एक बार फिर मौसम (mausam) के मिजाज बदले हुए हैं। राजधानी भोपाल सहित जबलपुर, खरगोन और कई स्थानों पर बारिश हुई है। इसी के साथ पिछले सप्ताह उछला पारा एक बार फिर मद्धम पड़ गया है। धूप में नरमी देखी जा रही हैै और कई स्थानों पर ठंडी हवाएं चल रही हैं। खरगौन में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है जिसने खेत में  रखी गेहूं की फसल भीग गई और किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में अगले 24 घंटे में इंदौर, उज्जैन, रायसेन, विदिशा, सागर, जबलपुर, होशंगाबाद, खंडवा, बुरहानपुर, दमोह, रीवा सतना और अनूपपुर जिले में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना भी जताई गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews