केन्द्र की मोदी सरकार किसानों को जल्द दे सकती है बड़ी सौगात

मोदी सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।किसान आंदोलन (Farmers Protest) और 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों (Assembly Election 2021 के बीच केन्द्र की मोदी सरकार (Modi Government) का पूरा फोकस किसानों पर बना हुआ है। खबर है कि किसानों को साधने के लिए मोदी सरकार एक और बडी योजना लाने की तैयारी कर रही है, इसमें किसानों को खाद पर 5 हजार रुपए सब्जिडी दी जाएगी, हालांकि इस पर अभी मंथन चल रहा है, अंतिम फैसला होना बाकी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द इसका फैसला कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) में हो सकता है।

यह भी पढ़े.. MP के पूर्व कांग्रेस विधायक समेत 5 कोरोना पॉजिटिव, कलेक्टर ने जारी किए निर्देश

दरअसल, बीते दिनों कृषि लागत और मूल्य आयोग (CACP) ने भी किसानों को 5 हजार रुपए वार्षिक खाद सब्सिडी देने की सिफारिश की थी। वही हाल ही में केंद्रीय रसायन और उवर्रक मंत्री डीवी सदानंद गौडा(DV Sadanand Gowda) ने भी संकेत देते हुए कहा था कि मोदी सरकार किसानों को उर्वरक सब्सिडी (fertiliser subsidy) का भुगतान सीधे उनके बैंक खाते में प्रत्‍यक्ष नकद हस्‍तांतरण (direct cash transfer) के रूप में शीघ्र शुरू पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़े.. Suspended: रिश्वत का वीडियो वायरल होने पर कर्मचारी निलंबित, शिक्षक पर भी गिरी गाज

इसके बाद से ही चर्चाएं जोरों पर है कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों को खाद पर 5 हजार की सब्सिडी दे सकती है।अगर सरकार इसे मंजूरी दे देती है तो फिर किसानों को साल में कुल 11,000 रुपए की नगद राशि मिलेगी। इसमें प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)के तौर पर 6000 रुपये और 5000 रुपये खाद सब्सिडी के तौर पर मिलेंगे।

वही मध्य प्रदेश के किसानों को 15000 हजार मिलेंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत 4 हजार रुपए शिवराज सरकार (Shivraj Government) भी देती है। वर्तमान में केंद्र सरकार सालाना 75,000 करोड़ रुपए फर्टिलाइजर सब्सिडी पर खर्च करती है। अगर यह स्कीम लागू होती है तो भ्रष्टाचार पर भी रोक लगेगी और किसानों को फायदा होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews