Amazon से ऑर्डर किया माउथवॉश, डिलीवर हुआ स्मार्टफोन, इसके बाद हुआ ये

Amazon से ऑर्डर किया माउथवॉश, डिलीवर हुआ स्मार्टफोन, इसके बाद हुआ ये

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। आपने भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से कभी न कभी कुछ सामान मंगाया ही होगा। लेकिन क्या कभी ऐसा हुआ है कि आपने ऑर्डर किया हो माउथवॉश और पहुंच गया मोबाइल। मुंबई के एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ।

बुजुर्ग ने पीपल के पेड़ पर डाला डेरा, ये है खास वजह

लोकेश डागा नाम के व्यक्ति ने अमेजन (Amazon) से कोलगेट कंपनी के चार माउथवॉश (Mouthwash) ऑर्डर किए थे जिसकी कुल कीमत 369 रूपये थी। लेकिन जब कंपनी की ओर से डिलीवरी पैकेट आया और उन्होने उसे खोला तो वो अचरज में पड़ गए। पैकेट में माउथवाश की जगह करीब 13 हजार का रेडमी नोट 10 (Redmi Note 10) स्मार्टफोन था। इसके बाद उन्होने इसे रिटर्न करने की कोशिश की लेकिन रिटर्न का ऑप्शन नहीं था क्योंकि ये माउथवॉश नॉन रिटर्नेबल प्रोडक्ट्स में शुमार होता है। हालांकि कुछ लोग मौके का फायदा भी उठाना जानते हैं और ऐसे में वो फोन चुपचाप रख लेते को किसी को कुछ पता नहीं चलता। लेकिन लोकेश ने अमेज़न कंपनी और स्मार्टफोन कंपनी दोनों को टैग करते हुए एक ट्वीट किया है जिसें उन्होने लिखा है ‘हेलो अमेजन, मैंने ORDER #406-9391383-4717957 के माध्यम से कोलगेट माउथवॉश का ऑर्डर किया और। लेकिन मेरे पास इसकी बजाय एक @RedmiIndia नोट 10 आया है। क्योंकि माउथवॉश पर रिटर्न का ऑप्शन नहीं है, इसलिए मैं एप से रिटर्न नहीं कर पा रहा हूं।’ इस तरह उन्होने सारे मामले की विस्तार से जानकारी दी है।

इसी के साथ उन्होने एक और ट्वीट करते हुए कहा है कि ये सामान की अदला बदली का मामला है। जो पैकेट उन्हें मिला उसपर ऊपर उन्हीं का नाम था। लेकिन अंदर के बिल में तेलंगाना के किसी व्यक्ति का नाम और पता है। इसे लेकर अब उन्होने अमेज़न कंपनी को ईमेल भी किया है ताकि सही व्यक्ति तक सामान पहुंचाया जा सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews