Hindi News

MP BOARD : 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड जारी, डीएलएड का रिजल्ट भी घोषित

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP BOARD : 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड जारी, डीएलएड का रिजल्ट भी घोषित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (Board of Secondary Education -MP Board) द्वारा संचालित 10वीं हाई स्कूल और 12वीं हायर सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी वोकेशनल एवं अन्य परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र (Admit Card) एमपी ऑनलाइन के पोर्टल https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE पर अपलोड किए गए हैं।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के तबादलें, यहां देखें लिस्ट

सभी शासकीय विद्यालयों (Government School) के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि प्रवेश-पत्र डाउनलोड (Download) कर, अपने हस्ताक्षर व पद मुद्रा अंकित कर विद्यार्थियों (Student) को उपलब्ध कराएँ। MP Board द्वारा जारी ऑनलाइन प्रवेश-पत्र में विषय या माध्यम की त्रुटि होने पर एमपी ऑनलाइन(MP Online Portal)  के पोर्टल पर 15 अप्रैल तक निर्धारित शुल्क जमा कर सुधार की सुविधा प्रदान की गई है।

वही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन प्रथम वर्ष (द्वितीय अवसर) एवं द्वितीय वर्ष (द्वितीय अवसर) परीक्षा-2021 का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है। इस बार डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (Diploma in Elementary Education)  प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम 73.58 प्रतिशत और द्वितीय वर्ष का 82.93 प्रतिशत रहा है। प्रथम वर्ष की परीक्षा में 9434 और द्वितीय वर्ष की परीक्षा में 5943 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे।

परीक्षार्थी अपना परीक्षा फल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in, http://mpsc.mp.nic.in/mpresults/mpbse2020/Deled-I-CH-2-2020/default.htm और http:// mpsc.mp.nic.in//mpresults/mpbse2020/Deled-II-YR-CH-2-2020/default.htm पर देख सकते हैं।

इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department)   ने 10वीं-12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा के आयोजन के संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और विद्यालयों के प्राचार्य को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत शाला प्रमुख 12 अप्रैल अथवा जिले में लॉक डाउन की स्थिति में जिस दिन लॉकडाउन (Lockdown) खुलेगा, उस दिन स्थानीय परिस्थिति अनुसार विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र और कोरी उत्तर-पुस्तिकाएँ प्रदान कर सकेंगे।

यह भी पढ़े.. MP Board: नहीं खुलेंगे 1 से 8वीं तक के स्कूल, 10वीं-12वीं परीक्षा पर स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

बता दे कि MP Board वर्ष 2021 की हाईस्कूल परीक्षा 30 अप्रैल से 19 मई 2021 तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 01 मई से 21 मई 2021 तक संचालित होगी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल 2021 से शुरू होकर 19 मई 2021 तक और 12वीं की परीक्षा 1 मई 2021 से शुरू होकर 21 मई 2021 तक चलेंगी। विद्यालयों में प्रश्न पत्र प्राप्त करने का समय प्रातः 9 से दोपहर 12 तक रखा गया है।

MP Board के 10वीं के छात्रों के पेपर

30 अप्रैल- विशिष्ट भाषा हिंदी, द्वितीय एवं तृतय भाषा सामान्य
01 मई – एनएसक्यूएफ (नेशनल स्कील्स क्वालीफिकेशन फेमवर्क) के समस्त विषय
03 मई- सामाजिक विज्ञान
04 मई- विशिष्ट भाषा-उर्दू,तृतीय भाषा सामान्य
05 मई-विशिष्ट भाषा संस्कृत,द्वितीय एवं तृतीय भाषा सामान्य
06 मई- तृतीय भाषा सामान्य मराठी,गुजराती,पंजाबी,दिल्ली।
08 मई- विज्ञान
11 मई- विशिष्ट भाषा अंग्रेजी, द्वितीय एवं तृतीय भाषा सामान्य अंग्रेजी
19 मई- गणित

MP Board के 12वीं के छात्रों के पेपर

परीक्षा समय- सुबह 8 बजे से 11 बजे
01 मई- विशिष्ट भाषा हिंदी, द्वितीय भाषा सामान्य हिंदी
03 मई-विशिष्ट भाषा संस्कृत,द्वितीय भाषा सामान्य संस्कृत
04 मई-फिजिक्स, एनिमल हसबेंड्री मिल्क ट्रेंड
05 मई- विशिष्ट भाषा ऊर्दू, द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी
08 मई- नेशनल स्क्रिल्स क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के समस्त विषय
10 मई- भूगोल, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन
11 मई- बायोटेक्नोलॉजी
12 मई-समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि, होमसाइंस, इनवायरमेंट एजुकेशन एड। रूलर डेवलपमेंट,ड्राइंग एडं डिजाइन
13 मई- कैमिस्ट्री, इतिहास, व्यावसाय अध्ययन, एली ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर
17 मई- मेथमेटिक्स
18 मई -राजनीति शास्त्र
20 मई- बायलॉजी
21 मई- इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !