MP Board : 12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, मिलेगा एक लाख का पुरस्कार

mp school

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education or MP Board) द्वारा भले ही 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल में आयोजित की जाएंगी, लेकिन इसके पहले भोपाल (Student) के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा (Board Exam) में प्रदेशस्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करते है तो उन्हें 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा।

यह भी पढ़े… MP Board : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों को मिलेगा लाभ

दरअसल, जीव सेवा संस्थान सचिव महेश दयारामानी ने घोषणा है कि अगर भोपाल के गांधीनगर के छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेशस्तरीय मेरिट लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराते है तो उन्हें संस्थान द्वारा एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरिट लिस्ट में अधिक से अधिक छात्राएं अपना नाम दर्ज कराएं। हमें उनका सम्मान करने में बेहद खुशी होगी।

खास बात ये है कि संस्थान द्वारा इस बार 2020 में मेरिट लिस्ट (Merit list) में नाम दर्ज कराने वाली छात्रा शैल्या सिंह को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया है । वही उन छात्राओं का भी सम्मान किया गया, जिनके अंक 90 फीसद या अधिक थे, ऐसी छात्राओं को 10 हज़ार रुपये के चेक प्रदान किए गए।

यह भी पढ़े.. MP Board : 9वीं और 11वीं को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, आदेश जारी

गौरतलब है कि कोरोना काल के चलते इस बार एमपी बोर्ड (MP Board) द्वारा 10वीं और 12वीं की दो बार परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। पहली 30 अप्रैल से 15 मई तक और दूसरी परीक्षा 1 से 15 जुलाई तक आयोजित होगी। इसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन (Online-Ofline ) दोनों के ऑप्शन होंगे, इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा। परीक्षा केंद्रों पर शारीरिक दूरी सहित कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews