MP Board: जल्द जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस बार टॉपर लिस्ट भी आएगी, ऐसे करें चेक

mp board mpbse

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MP Board MPBSE. मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board of Secondary Education) के 10वीं और 12वीं के 18 लाख छात्रों के लिए अच्छी खबर है। मंडल द्वारा रिजल्ट को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।  रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर विजिट कर रिजल्ट देख पाएंगे।खास बात ये है कि इस बार बोर्ड की तरफ से 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब फैमिली को मिलेगी 1.25 लाख रुपए की पेंशन, जानें कैसे?

दरअसल, एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जल्द 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा।वही इस बार मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि 30 अप्रैल या फिर मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी करने को लेकर बोर्ड द्वारा कोई ऐलान किया जा सकता है।  संभावना जताई जा रही है कि इस बार हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे एक साथ घोषित किए जा सकते हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की उपस्थिति में जारी किया जाएगा। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड हाई स्कूल की घोषणा 14 जुलाई को और हायर सेकेंड्री नतीजे 29 जुलाई को घोषित किए गए थे।

बता दे कि इस साल 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 और 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 18 लाख छात्र शामिल हुए थे। आमतौर पर परीक्षाएं खत्म होने के 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया जाता है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी किए जा सकते है। खास बात ये है कि इस बार बोर्ड द्वारा 10वीं-12वीं के विभिन्न प्रश्न पत्रों में गड़बड़ियां पाए जाने पर छात्रों को बोनस अंक मिलेंगे ।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा पे बैंड और ग्रेड पे का लाभ,अधिसूचना जारी, जानें कितनी बढ़ेगी सैलरी

रिजल्ट  देखने के लिए छात्रों को जन्म तिथि व रोल नंबर की जरूरत होगी, यदि रोल नंबर नहीं याद है तो अभी से प्रवेश पत्र निकालकर रख लीजिए क्योंकि उसमें रोल नंबर मिल जाएगा। हाई स्कूल और उच्चतर माध्यमिक परीक्षाओं के लिए, 80 अंक थ्योरी सब्जेक्ट्स के लिए और 20 नंबर प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट वर्क के लिए दिए जाएंगे। ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वो ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहे, ताकि कोई महत्वपूर्ण सूचना न छूटने पाए।

MP Board 10th 12th Result 2022 ऐसे करें चेक

स्टेप 1- छात्र सबसे पहले एमपी बोर्ड की ऑफशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें।
स्टेप 2- होम पेज पर 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- फिर एक नया पेज खुलकर सामने आएगा।
स्टेप 4- पेज पर रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर लॉगइन करें।
स्टेप 5- अब आपका रिजल्ट पेज पर प्रदर्शित हो जाएगा।
स्टेप 6- रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews