
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में MP Board 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा (Board Exam) की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) द्वारा परीक्षा केंद्र (Exam centers) सहित नकल रोकने के लिए नोडल अधिकारियों (Noda officer) की नियुक्ति होनी शुरू हो गई है। दरअसल मध्यप्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2022 से शुरू हो रही है।
वही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा से पहले स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। जिसके मुताबिक 31 जनवरी तक आंतरिक परीक्षा (Internal Exam) सहित प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मंडल की वेबसाइट पर प्रविष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश एजुकेशन बोर्ड (MPBSE) द्वारा 17 और 18 फरवरी से हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल की वार्षिक परीक्षा का आयोजन होना है।
Read More : 31 जनवरी के बाद मध्य प्रदेश में खुलेंगे स्कूल? सीएम शिवराज ने बुलाई बड़ी बैठक, हो सकता है महत्वपूर्ण फैसला
इससे पहले परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए और परीक्षा पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए राज्य शासन द्वारा सभी जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश जारी किए गए। दरअसल परीक्षा को निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए परीक्षा कार्य के निरीक्षण के उद्देश्य से एमपी बोर्ड द्वारा अपर संचालक शिक्षा को नोडल नियुक्त किया गया है।
10वीं और 12वीं परीक्षा में परीक्षा केंद्रों के चयन के साथ ही निरीक्षण के उद्देश्य से संचालक शिक्षा को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं। वही 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी। जिसके लिए एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। सिलेबस में 30% की कटौती की गई है। वहीं परीक्षा में ऑब्जेक्टिव, सब्जेक्टिव के साथ विश्लेषणात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।
