MP School: सितंबर में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूल खुलेंगे या नहीं, जल्द होगा फैसला

mp school education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों (MP School) के स्कूल खुलेंगे या नहीं, इसका फैसला 4 दिन बाद किया जाएगा।  स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (School Education Minister Inder Singh Parmar) का कहना है कि  मध्य प्रदेश में पहली से आठवीं तक स्कूल खोलने को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं है। अभी दूसरे राज्यों में स्थितियां ठीक नहीं है और हम अभी और स्थितियों का आकलन करेंगे ।इस हफ्ते स्कूल खोलने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक ली जाएगी

यह भी पढ़े.. MP School: निजी स्कूलों पर लगाम, 3 सितंबर तक देना होगा फीस का हिसाब, आदेश जारी

दरअसल, मप्र के स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department की पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों को 15 सितंबर 2021 से खोलने की तैयारी है, ऐसे में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी और प्रिंसिपल के साथ स्कूलों खोलने को लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। ज्यादा समय तक स्कूलों को बंद नहीं रखा जा सकता है, सितंबर के दूसरे सप्ताह में खोलने पर विचार किया जा रहा है।अगले 4 दिन में यानी 30 अगस्त तक स्कूल में बच्चे कैसे आएं और क्लास कैसे शुरू हों, इस पर फैसला लेंगे और अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (Shivraj Singh Chauhan) का होगा।

दो दिन के अंदर सभी के साथ मीटिंग कर स्कूलों को लेकर रणनीति तैयार करेंगे। इसके बाद 30 अगस्त तक फैसला लिया जाएगा कि स्कूल खोले या नहीं। वही माना जा रहा है कि  9 से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन पूरी क्षमता के साथ करने की अनुमति भी दी जा सकती है।वर्तमान में 50% क्षमता के साथ 9वीं से 12वीं की क्लास लग रही हैं, ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि 6वीं से 8वीं तक की कक्षाएं सप्ताह में दो दिन लगाई जा सकती है। 5वीं की कक्षाओं को सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू किया जा सकता है,  साथ ही ये कक्षाएं सप्ताह में एक दिन संचालित की जा सकती हैं, हालांकि अंतिम फैसला होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़े.. OBC Reservation In MP: नौकरी, प्रवेश परीक्षाओं में मिल सकता है 27% आरक्षण! ये होंगे समीकरण

लंबे समय से प्रदेश के निजी स्कूल संचालक लगातार स्कूलों को खोलने (MP School Reopen) की मांग कर रहे हैं। मार्च 2020 से प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाएं संचालित करने वाले स्कूल बंद हैं, ऐसे में छात्रों की पढ़ाई के साथ साथ स्कूलों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) से संबद्ध करीब 45000 निजी स्कूल सभी कक्षाओं के स्कूल फिर से खोलने की मांग को लेकर 2 सितंबर को प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews