Hindi News

MP Corona: आज 5171 पॉजिटिव, सिंधिया स्कूल के 8 कर्मचारी भी संक्रमित, छोटे जिलों में बढ़े केस

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में दिनों दिन कोरोना के आंकड़ों में कमी आ रही है।  फरवरी 2022 महीने में कोरोना संक्रमितों की संख्या 45 हजार के नीचे पहुंच गई है। आज 6 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 5171 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today) और 9 की मौत दर्ज की गई है, जिसके बाद MP में एक्टिव केसों की संख्या 44 हजार (MP Corona Active Case) के पार गई है। राहत की बात ये है कि 8373 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 6.75% के आसपास और रिकवरी रेट 90.81% बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. लता जी के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, जानें क्या लिखा अपनी पोस्ट में

आज 6 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 5171 नए कोरोना पॉजिटिव में से इंदौर में 589, भोपाल में 1167, ग्वालियर में 126, जबलपुर में 302,दमोह में 133, होशंगाबाद में 112, खरगोन-रायसेन में 117-117, सागर में 198, सीहोर में 133, सिवनी में 109, विदिशा में 153 बाकी अन्य जिलों में मिले है। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 44778 हो गई है। इसके साथ ही 6 मौते दर्ज की गई है, जिसमें इंदौर में 3, भोपाल में 1, सतना, जबलपुर में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है।

ग्वालियर में किले स्थित सिंधिया स्कूल (Gwalior Scindia School) में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। यहां 8 और कर्मचारियों शामिल है। इन सभी में बुखार व सर्दी और खांसी की शिकायत थी, जिसके चलते जांच कराई तो संक्रमित पाए गए। सिंधिया स्कूल में अबतक करीब 150 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं।

यह भी पढ़े.. आगामी चुनावों से पहले पूर्व मंत्री समर्थकों के साथ BJP में शामिल, अध्यक्ष ने भी थामा दामन

शनिवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग (Medical Education Minister Vishwas Kailash Sarang) को काटजू चिकित्सालय से 5 वैक्सीनेशन वेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और चिकित्सालय में स्क्रीनिंग और ओरियंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत की।केयर संस्था और इण्डसइंड बैंक के सहयोग से 5 वैक्सीनेशन वेन की शुरुआत भोपाल में की गई। यह वेन 50 से अधिक हितग्राही को एक स्थान पर वैक्सीन लगाकर दूसरे स्थान के लिए आगे बढ़ेगी। भोपाल के साथ इस तरह की वेन बड़वानी, विदिशा और ग्वालियर में भी शुरू की गई है।

मंत्री सारंग ने बताया कि काटजू अस्पताल में वैक्सीनेशन सेंटर पर स्क्रीनिंग और ओरियंटेशन प्रोग्राम की शुरुआत भी की गई है। इसमें वैक्सीन लगवाने के बाद आधा घंटा रेस्ट टाइम का उपयोग कर लोगों का ओरियंटेशन किया जाएगा। वैक्सीन लगवाने वाले हितग्राही को ब्लड प्रेशर, शुगर और BMI की जाँच के साथ ही महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर की जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इस ओरियंटेशन प्रोग्राम से बीमारियों की रोकथाम की जानकारी मिलेगी। इसके लिए हेल्थ फेसिलिटेशन कार्ड और स्वस्थ जीवन का उपयोगी संदेश उपलब्ध करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा महंगाई भत्ता! 2 लाख तक बढ़कर मिलेगी सैलरी, जानिए कैसे?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews