Hindi News

MP Corona: एक्टिव केस 33 हजार, आज 3226 नए पॉजिटिव, संक्रमित छात्र भी दे सकेंगे परीक्षा

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Corona: एक्टिव केस 33 हजार, आज 3226 नए पॉजिटिव, संक्रमित छात्र भी दे सकेंगे परीक्षा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फरवरी में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ गई है, देश के साथ साथ मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों (MP Corona Today) का आंकड़ा दिनों दिन घट रहा है, हालांकि मौतों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। आज 9 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 3226 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today 9 Feb 2022) और 5 की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि 6980 मरीज डिस्चार्ज भी हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 4.00% के आसपास और रिकवरी रेट 94.00% बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. Gold Silver Rate : सोना – चांदी दोनों में उछाल, ये है बाजार का हाल

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,226 नए केस आए हैं जबकि 6,980 लोग ठीक हुए हैं।मध्य प्रदेश में वर्तमान में संक्रमण दर 4.57% और रिकवरी रेट 94.60% है। वर्तमान में एक्टिव केस 33,384 हैं। पिछले 24 घंटे में 70,618 टेस्ट हुए हैं।

यह भी पढ़े… MP School: हिजाब बैन को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, देखें वीडियो

आज 9 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 3226 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Report Today) में से भोपाल में 574, इंदौर 364, जबलपुर में 106 और ग्वालियर में 51 बाकी अन्य जिलों से मिले है।वर्तमान में इंदौर में 4749 एक्टिव केस है। वही प्रदेश में 5 मौतों में इंदौर में 3, भोपाल-छिंदवाड़ा में 1-1 मौत दर्ज की गई है।  इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 33384 हो गई है। तीसरी लहर में मध्य प्रदेश के 18 जिलों में मौतें हुई हैं, इनमें सबसे ज्यादा इंदौर और फिर दूसरे नंबर पर भोपाल में मौतें दर्ज की गई है।

संक्रमित छात्र दे सकेंगे बोर्ड परीक्षा

MP Board की 17 फरवरी 2022 से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं शुरू होने जा रही है, इसमें करीब 20 लाख छात्र शामिल होंगे।राहत की बात ये है कि इसमें कोरोना संक्रमित छात्र भी शामिल हो सकेंगे,उनके लिए संबंधित परीक्षा केंद्रों पर अलग से आइसोलेशन रूम बनाए जाएंगे।वही दिव्यांग छात्रों, नेत्रहीन विद्यार्थियों, हाथ संबंधी किसी बीमारी से ग्रस्त छात्रों को कंप्यूटर, टाइपराइटर, परीक्षा शुल्क में छूट जैसी अलग से सुविधाएं भी दी जाएंगी। 10वीं बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगी। वहीं 12वीं के एग्जाम 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews