MP Corona Update: 11 दिन में 102 नए केस, आज फिर 7 पॉजिटिव, इन जिलों में बढ़ी टेंशन

mp coronavirus upadte

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में डेंगू के कहर के बीच कोरोना वायरस (MP Corona Update) के आंकडों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में यानि 9 अक्टूबर को 7 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें भोपाल, इंदौर, सागर में 2-2 और अलीराजपुर में एक पॉजिटिव मिला है। अभी प्रदेश में 103 एक्टिव केस है। रिकवरी रेट 98.65% और पॉजिटिविटी रेट 0.01% है।

यह भी पढ़े… MP में कोरोना केस 100 पार, तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान

मध्यप्रदेश में पिछले 11 दिनों में 11 जिलों में 102 नए केस मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 43, इंदौर में 26, खंडवा में 6, जबलपुर में 7, पन्ना, सागर और शिवपुरी में 4-4 और बालाघाट में 3 केस आए है। वही अलीराजपुर, रतलाम, शहडोल, राजगढ़, छतरपुर में 1-1 संक्रमित मिला है।चौंकाने वाली बात तो ये कि नए केसों में ट्रेवल हिस्ट्री सामने आ रही है। यहीं कारण है कि छोटे जिले भी तेजी से चपेट में आ रहे है।

इससे पहले शनिवार को 8 केस सामने आए थे, जिसमें इसमें भोपाल में 4, जबलपुर में 2 और इंदौर और शिवपुरी में भी 1-1 मामले सामने आए है।वर्तमान में 107 एक्टिव केस है। प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 611 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 10 हजार 523 की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 103 एक्टिव केस है। वहीं, रिकवरी रेट 98.65% के ऊपर है।

यह भी पढ़े.. इस योजना से मिलेगी 36000 रुपये सालाना पेंशन, जानें कैसे उठा सकते है लाभ

तीसरी लहर (Corona Third Wave) की आशंकाओं के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हमने कोरोना पर काबू पा लिया है। लेकिन सावधानी अभी भी आवश्यक है। टीका बहुत जरूरी है। पहले डोज़ के बाद दूसरे डोज़ की भी चिंता करनी है।तीसरी लहर की चर्चा है। भगवान करें न आ पाए। लेकिन हमने इससे निपटने की सारी तैयारी कर ली है। ऑक्सीजन बेड से लेकर वेंटिलेटर तक की व्यवस्था कराई है। अस्पतालों को अपग्रेड किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews