MP Corona Update : मप्र में 90 एक्टिव केस, 5 दिन में 36 नए पॉजिटिव, छोटे जिलों ने बढ़ाई टेंशन

mp corona today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में तेजी से चल रहे वैक्सीनेशन अभियान (mp vaccination campaign)के बीच कोरोना बड़े जिलों से होता हुआ अब छोटे जिलों में प्रवेश करने लगा है। पिछले 24 घंटे में 8 नए केस सामने आए है, जिनमें से 3 जबलपुर, 2 भोपाल, 2 निवाड़ी और 1 केस ग्वालियर में मिले है।चिंता की बात ये है कि 4-5 दिनों बाद भोपाल में 2 और निवाड़ी में लगातार दूसरे दिन 2 नए संक्रमित मिले हैं।पिछले 7 दिन में 47 नए पॉजिटिव और 5 छोटे जिलों में 18 मामले सामने आए है, जो की चिंता का विषय है।

यह भी पढ़े.. MP: 3 पंचायत सचिव समेत 4 निलंबित, CEO-CMO और सरपंच पर भी गाज, 13 को नोटिस

मंगलवार को प्रदेश में कोरोना (MP Corona Cases) के सिर्फ 8 नए केस आए हैं जबकि 14 लोग स्वस्थ हुए हैं।प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 90 और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कल कोरोना के 60,562 टेस्ट हुए। 8 केसों में जबलपुर में 3, भोपाल-निवाड़ी में 2-2 और ग्वालियर में 1 केस मिला है।  पिछले 5 दिन में 9 जिलों में 36 नए केस मिल चुके हैं। इनमें 5 छोटे जिले सिंगरौली, निवाड़ी, राजगढ़, विदिशा और झाबुआ में ही 18 मामले शामिल हैं। हाल ही में सिंगरौली में 6 और राजगढ़ में 4 नए केस की पुष्टि हुई है, ऐसे में अब बड़े जिलों से होता हुआ कोरोना छोटे जिलों में एंट्री ले रहा है, जो कि बेहद चिंता का विषय है।

यह भी पढ़े.. MP School : कक्षा 1 से 8वीं के लिए बड़ी खबर, 90 सरकारी स्कूलों को होगा लाभ, निर्देश जारी

बता दे कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में  प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते 7 लाख 92 हजार 402 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है, इनमें से 7 लाख 81 हजार 789 स्वस्थ हो गए और अब तक 10 हजार 517 लोगों की मौत हो गई है।  प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 0.01% है। 90 एक्टिव केस हैं। वही राहत की खबर ये है कि कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान में मंगलवार 21 सितम्बर को 4 लाख 36 हजार 622 को वैक्सीन लगाई गई। इस तरह कुल टीकाकरण में 2 लाख 63 हजार 700 से अधिक महिलाओं और एक लाख 72 हजार 700 से अधिक पुरुषों को टीके लगाए गए।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews