MP Corona Update: 5 दिनों में 34 नए केस, आज फिर 9 पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में डेंगू के कहर के बीच कोरोना (MP Corona Update) के नए मरीजों के मिलने का भी सिलसिला जारी है। आज 20 अक्टूबर 2021 को फिर 9 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है, इसके पहले मंगलवार को 10, सोमवार को 6, रविवार को 5 और शनिवार को 4 पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 108 हो गई है। वहीं, रिकवरी रेट 98% से ज्यादा है है।इनमें भोपाल में रोजाना 3-5 के बीच केस सामने आ रहे है।

यह भी पढ़े.. Paytm का धमाकेदार दिवाली कैशबैक ऑफर, जीत सकते है 1 लाख रुपए, जानें कैसे

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 9 केस आए हैं जबकि 8 लोग स्वस्थ हुए हैं।कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.02% और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में वर्तमान में कोरोना के कुल एक्टिव केस 108 हैं।

इससे पहले प्रदेश में मंगलवार को 52 हजार 206 कोरोना जाँच की गईं। कुल 10 कोरोना के नए पॉजिटिव प्रकरण आए। इनमें से भोपाल और शहडोल में 3-3, होशंगाबाद में 2 और जबलपुर एवं राजगढ़ में एक-एक नवीन पॉजिटिव प्रकरण (MP Corona Case) पाये गये।जबकि 12 कोरोना रोगी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। मंगलवार को एक लाख 6 हजार 771 व्यक्तियों को वैक्सीन डोज लगाई गई।

यह भी पढ़े.. Government Jobs: 8वीं पास के लिए यहां निकली है भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, जल्द करें एप्लाई

वही 18 अक्टूबर को 54 हजार 209 कोरोना की जाँचे हुई और कोरोना पॉजिटिव के भोपाल में 4 और जबलपुर एवं उज्जैन में एक-एक प्रकरण आये, जबकि 9 रोगी स्वस्थ हुए। पॉजिटिविटी दर 0.01 प्रतिशत रही। कोरोना से संबंधित जानकारी के लिये 104 और 181 हेल्पलाइन नम्बर पर टेली कंसलटेशन लगातार जारी है।वही प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन निरंतर जारी है। अब तक 6 करोड़ 66 लाख 18 हजार 570 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन  (MP Corona Active Case)  के टीके लगाये गये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews