MP Corona Update : आज फिर 6 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 100 पार, गृह मंत्री का बड़ा बयान

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में डेंगू और वायरल फीवर( Dengue and Viral Fever) के बढ़ते आंकड़ों के बीच कोरोना (MP Corona Update) का कहर भी जारी है। आज मंगलवार को फिर 6 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है इसमें सबसे ज्यादा इंदौर में 3 पॉजिटिव और भोपाल में 2 संक्रमित आए है। राहत भरी खबर ये है कि 12 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंचे।  इसके बाद संक्रमण की दर बढ़कर 0.01 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.60% है।इससे पहले सोमवार को 8 केस सामने आए थे।

यह भी पढ़े.. PMFBY : किसानों के लिए राहत भरी खबर, 9 अक्टूबर तक कर सकते है त्रुटि सुधार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) कहा कि
प्रदेश में #Corona संक्रमण काबू में है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 6 नए केस आए हैं जबकि 12 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर 0.01% और रिकवरी रेट 98.60% है। प्रदेश में कुल एक्टिव केस 125 है और कल कोरोना के 59,553 टेस्ट हुए।

इससे पहले सोमवार को 8 नए केस सामने आए थे। इसमें सबसे ज्यादा भोपाल में 3 केस और इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, बड़वानी, शिवपुरी में 1-1 संक्रमित मिला है।चौंकाने वाली बात तो ये है कि पिछले 5 दिनों में प्रदेश में 82 नए संक्रमित मिल चुके हैं।वही प्रदेश में पिछले 5 दिनों में 13 जिलों में 76 नए केस मिले है। इसमें इंदौर में सबसे ज्यादा इंदौर में 48 केस मिले है। इसके बाद भोपाल में 14, अनुपपुर में 3, बड़वानी में 2 पॉजिटिव मिले है।

हर व्यक्ति को लग जाए पहला डोज

सोमवार को शिवराज सरकार (Shivraj Government) द्वारा प्रदेश में 18 वर्ष आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को वैक्सीन का प्रथम डोज लगाने के लिये ‘आज कोई न छूटे टीकाकरण महाअभियान-4’ चलाया गया था। प्रदेश में 11 हजार 472 टीकाकरण केन्द्रों पर रात्रि 9.30 बजे तक 12 लाख 3 हजार 612 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई।इस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को वैक्सीन की पहली डोज लग जाये। कोई न छूटे टीकाकरण महाअभियान-4 का आयोजन इस दिशा में किया गया महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में वैक्सीन के पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं।

यह भी पढ़े.. MP : पंचायत सचिव-पटवारी निलंबित, 2 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त, 4 को नोटिस, 2 का वेतन काटा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews