MP Education : प्रदेश में आज 65 हजार निजी स्कूलों की Online Classes बंद, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

MP Education : प्रदेश में आज 65 हजार निजी स्कूलों की Online Classes बंद, अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में आज करीब 65 हजार निजी स्कूल बंद रहेंगे। इस दौरान सीबीएसई (CBSE) और माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) से संबद्ध निजी स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस (Online Classes) संचालित नहीं होंगी। शिक्षण शुल्क बढ़ाए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर ये बंद रखा गया है और निजी स्कूल संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

दिल्ली पहुंचे सीएम शिवराज, केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर के साथ फसल बीमा योजना पर चर्चा

हालांकि कई सीबीएसई और अन्य निजी स्कूल इस हड़ताल में शामिल नहीं हो रहे हैं। बता दें कि हाल ही में शिवराज सरकार ने फैसला लिया था कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्कूल नहीं खोले जाएंगे और स्कूल संचालकों द्वारा शिक्षण शुल्क (Tuition fees) के अतिरिक्त कोई और राशि नहीं ली जाएगी। इस बारे में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसी को लेकर सीबीएसई और माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध निजी स्कूल विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि भले ही 15 महीने से स्कूल बंद है लेकिन शिक्षकों की सैलरी, मेंटेनेंस सहित उनके अन्य खर्च निरंतर जारी है। सरकार ने ऐसे संकट के समय निजी स्कूलों की कोई सहायता नहीं की ऊपर से केवल शिक्षण शुल्क लेने का आदेश जारी कर दिया। इसी को लेकर उन्होने बेमियादी हड़ताल की भी चेतावनी दी है। हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव, राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त से मिलने के बाद लिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews