MP Election 2023 : BSP ने भाजपा और कांग्रेस को छोड़ा पीछे, जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

MP Election 2023 : BSP ने भाजपा और कांग्रेस को छोड़ा पीछे, जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

MP Election 2023 : मध्य प्रदेश चुनावी मोड में है, सभी राजनीतिक दल पार्टी गठबंधन को मजबूत करने में जुटे हुए है लेकिन इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ दिया है, बसपा की पहली सूची में 7 उम्मीदवारों के नाम हैं जो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

BSP ने जारी की उमीदवारों की पहली सूची 

मप्र विधानसभा चुनाव में अभी हालाँकि समय है लेकिन बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी करने में भाजपा और  कांग्रेस से बाजी मार ली है, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रमाकांत पिप्पल ने आज 10 अगस्त को मप्र विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी प्रत्याशियों की  पहली सूची को जारी किया।

बसपा की पहली सूची में 7 प्रत्याशियों के नाम 

सूची में जिन 7 नेताओं के नाम है उनमें बलवीर सिंह डंडोतिया को दिमनी मुरैना से, अवधेश प्रताप सिंह राठौर को निवाड़ी से, रामराजा पाठक को राजनगर छतरपुर से, देवराज अहिरवार को रैगांव सतना से, मणिराज सिंह पटेल को रामपुर बाघेलान सतना से,  विष्णुदेव पांडे को सिरमौर रीवा से और पंकज सिंह को सैमरिया रीवा से पार्टी ने विधानसभा उम्मीदवार घोषित किया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews