Hindi News

MP के किसानों को बड़ी राहत, जल्द खातों में ट्रांसफर होगी राशि! 25 जिलों को होगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP के किसानों को बड़ी राहत, जल्द खातों में ट्रांसफर होगी राशि! 25 जिलों को होगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए अच्छी खबर है।पीएम फसल बीमा राशि का वितरण करने के बाद अब मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार जल्द ओला पीड़‍ित किसानों को भी राहत दे सकती है। जल्द 25 जिलों के 1 लाख 70 हजार से ज्यादा किसानों के खाते में 275 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की जा सकती है।हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने संकेत देते हुए कहा था कि बहुत जल्द ही राहत राशि किसानों के खाते में जारी की जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Corona: धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 2092 पॉजिटिव, खंडवा-बुरहानपुर में नया केस नहीं

दरअसल, बीते दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का तत्काल सर्वे करवाए और किसानों को जल्द राहत राशि दी जाए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मध्य प्रदेश शिवराज सरकार द्वारा ओलावृष्टि से बर्बाद 25 जिलों की फसलों का सर्वे पूरा करा लिया है और इसमें फसल नुकसान का क्षेत्र (रकबा) एक लाख 64 हजार 566 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल में नुकसान पाया गया है। राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा सभी जिलों की रिपोर्ट को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: इन पदों पर बंपर भर्ती, 15 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन, जानें नियम-पात्रता

इसके तहत 70 तहसीलों 1 हजार से ज्यादा गांवों के लगभग 1 लाख 70 हजार किसान प्रभावित हुए है, जिन्हें मुआवजा मिलना है। संभावना जताई जा रही है कि फसल बीमा की तरह 277 करोड़ की राहत राशि भी सभी जिलों में किसानों को एक साथ सिंगल क्लिक के द्वारा ट्रांसफर की जा सकती है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने किसानों के खाते में खरीफ 2020 और रबी 2020-21 की 49 लाख दावों में 7618 करोड़ रुपए की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरित की थी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews