Investment in MP: मुंबई जाएंगे सीएम शिवराज, करेंगे उद्योगपतियों-निवेशकों से चर्चा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

mp news, shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्‍य प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए राज्य की शिवराज सरकार की एक और बड़ी तैयारी है। 10 नवंबर को सीएम शिवराज मुंबई जाएंगे और उद्योगपतियों-निवेशकों से कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वही इंदौर में जनवरी 2023 में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट के लिए सभी को आमंत्रित करेंगे । इस संबंध में आज सीएम शिवराज ने मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक की जिसमें अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश की आवश्यकता , निवेश के अवसर और संभावनाओं की उद्योगपतियों को विस्तार जानकारी से दी जाए, ताकी इन्वेस्टर्स समिट परिणाममूलक हो।

यह भी पढ़े..PM Kisan: किसानों के लिए अच्छी खबर, हर महीने मिलेगी 3000 पेंशन, बस करना होगा ये काम, जानें पूरी प्रक्रिया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज निवास कार्यालय में मुम्बई में उद्योगपतियों के साथ 10 नवम्बर को मुलाकात एवं रोड-शो के संबंध में बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योगपतियों और निवेशकों के लिए जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाली इन्वेस्टर्स समिट परिणाममूलक हो, इस उद्देश्य से प्रदेश की आवश्यकताओं, निवेश के अवसरों और संभावनाओं की निवेशकों और उद्योगपतियों को विस्तार से जानकारी दी जाए। प्रदेश में कृषि उपकरणों के निर्माण और फार्मा तथा मेडिकल डिवाइस निर्माण से संबंधित उद्योगों की संभावनाओं से इस क्षेत्र में कार्यरत उद्योगपतियों को विशेष रूप से अवगत कराया जाए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है‍ कि वे जनवरी 2023 में इंदौर में प्रस्तावित इन्वेस्टर्स समिट के लिए उद्योगपतियों और निवेशकों को आमंत्रित भी करेंगे। 10 नवम्बर को मुम्बई में महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा के एम.डी. तथा सीईओ डॉ. अनीश शाह, हिन्दुस्तान यूनिलिवर के सीईओ  संजीव मेहता तथा रिलायंस इण्डस्ट्रीज के डायरेक्टर  अनंत अंबानी एवं धनराज नाथवानी, सीएट टायर्स के एम.डी.  अनंत गोयनका, यू.एस. फार्मा के सीएमडी तपन संघवी, केमेरिक्स लाइफ साइंसेज के डायरेक्टर  ए.के. मिश्रा, एनक्यूब ऐथिकल फार्मा के एम.डी. मेहुल शाह, ग्यूफिक बायोसाइंसेज के सीएमडी  जयश चौकसी और पिरामल ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन डॉ. स्वाति पिरामल से भेंट करेंगे।

यह भी पढ़े…AIIMS Recruitment 2022: 92 पदों पर निकली है भर्ती, 2 लाख तक सैलरी, 19 दिसंबर से पहले करें Apply, जानें आयु पात्रता

सीएम शिवराज सिंह चौहान इन्फोबीन्स लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम और मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर आयोजित सत्र में भी शामिल होंगे। फार्मा और मेडिकल उपकरणों के निर्माण से संबंधित इकाईयों की स्थापना की संभावनाओं के संबंध में इस क्षेत्र में कार्यरत उद्योगपतियों से विशेष रूप से चर्चा करेंगे। इसके अंतर्गत गोदरेज, एलेमबिक फार्मा, आदित्य बिरला ग्रुप, हीरानंदानी ग्रुप, सन फार्मास्युटिकल्स, टाटा संस, प्रोक्टर एंड गेम्बल इंडिया, लार्सेन एंड ट्यूबरो, परस्सिटेंट सिस्टम्स और पंचशील रियल्टी रिजर्व के प्रमुखों व पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews