MP News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, निर्देश जारी, 16 जिलों को मिलेगा लाभ

mp electricity

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं (MP Electricity Consumers) के लिए राहत भरी खबर है।30 एवं 31 जुलाई को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे और बिजली बिलों (Electricity bill) का ऑनलाइन भुगतान करने पर छूट भी मिलेगी।बिजली उपभोक्ता राजधानी के जोनल ऑफिस में कैश काउंटरों पर बिल भुगतान और भोपाल शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित एटीपी मशीन में भी बिल भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MPPSC 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 96 पदों पर निकली है भर्ती, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल्स

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र में 30 जुलाई (शनिवार) एवं 31 जुलाई (रविवार) को बिजली बिल भुगतान केन्द्र सामान्य कार्य दिवसों की तरह कार्य करते रहेंगे। भोपाल शहर वृत्त के चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के सभी जोनल कार्यालय और दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में बिल भुगतान केन्द्र उक्त छुट्टी के दिन भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे।

यह भी पढ़े..PM Kisan: करोड़ों किसानों को फिर मिलेगी गुड न्यूज, 12वीं किस्त पर बड़ी अपडेट, जानें कब खाते में आएंगे 2000

इसके अलावा एम.पी.ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन-पे, अमेजान-पे, गूगल-पे, पेटीएम एप एवं उपाय मोबाइल एप से भी बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र/बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के दिन खुले रहेंगे। इसके लिए सभी मैदानी महाप्रबंधकों को निर्देशित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews