MP News : CM Shivraj के निर्देश- “कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए चलेगा महाअभियान”

MP News : CM Shivraj के निर्देश- “कोविड वैक्सीन के दूसरे डोज के लिए चलेगा महाअभियान”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि कोविड नियंत्रण के लिए महाअभियान चलाकर टीके का दूसरा डोज लगाया जायेगा। उन्होने अधिकारियों के साथ हुई वर्चुअल बैठक में कहा कि जिस तरह कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) प्रथम डोज लगावाने के लिए आप सभी ने सक्रियता से कार्य किया उसी तरह दूसरा डोज लगाने के लिए भी पूरी गंभीरता से कार्य करें।सीएम हाउस से जिले के प्रभारी अधिकारियों के साथ कोविड नियंत्रण एवं टीकाकरण की वर्चुअल समीक्षा के दौरान सीएम ने कहा कि COVID19 से बचाव के लिए वैक्सीन का दूसरा डोज ही सुरक्षा की गारंटी है।

MP News : सीएम राइज स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, CM Shivraj ने दिए ये निर्देश

सीएम शिवराज ने कहा कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है, इसलिए लोगों को इससे बचने के लिए सजग रहने की जरूरत है। टीकाकरण ही इससे बचाव का प्रभावी उपाय है। जिन्होंने वैक्सीन का प्रथम डोज लगवा लिया है वे दूसरा डोज अवश्य लगवायें। उन्होने कहा कि प्रभारी अधिकारी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण की प्रभावी कार्ययोजना बनाएं। अपने जिले की परिस्थितियों के हिसाब से जिला कलेक्टर से समन्वय कर कार्ययोजना तैयार करें। इसकी समीक्षा कर टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया जायेगा।

उन्होने कहा कि मध्यप्रदेश में 89% लोगों को वैक्सीन का प्रथम डोज लग चुका है। प्रथम डोज लगाने में हम देश में अग्रणी हैं जो भारत के 73 प्रतिशत औसत से अधिक है। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रथम डोज के प्रतिशत को भी बढ़ाने के प्रयास करें और इसे 90 प्रतिशत तक ले आएं। अभी प्रदेश में 30 प्रतिशत लोगों को दूसरा डोज लग चुका है जो देश के 29 प्रतिशत औसत से थोड़ा अधिक है। हमारा प्रयास हो कि प्रथम डोज लगवा चुके सभी व्यक्तियों को दूसरा डोज लग जाए। सीएम ने कहा कि टीके के प्रथम एवं दूसरे डोज के अंतर की पूर्ति करने का भी प्रयास करें। इस बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, प्रबंध संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रियंका दास, आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े, अपर सचिव मुख्यमंत्री छवि भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews