Hindi News

MP News : कलेक्टर का बड़ा एक्शन, उपयंत्रियों को नोटिस जारी, परियोजना अधिकारी सहित कई निलंबित

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MP News : कलेक्टर का बड़ा एक्शन, उपयंत्रियों को नोटिस जारी, परियोजना अधिकारी सहित कई निलंबित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों (employees) पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। दरअसल यह कार्रवाई रायसेन (raisen) जिले में की गई है। जहां आवंटित कलस्टर के लक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं करने के कारण 10 उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस (show cause notice) जारी कर दिया गया है। वहीं 3 दिन के अंदर उनसे जवाब मांगे गए हैं। वही एक अन्य कार्रवाई में कई अधिकारियों को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक सभी उपयंत्री एवं संविदा उपयंत्री को आवंटित कलस्टर में वार्षिक लक्ष्य में लगातार हो रही देरी पर यह कार्रवाई की गई है। जिसमें शासकीय दायित्व में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। कार्य में संतोषजनक प्रगति नहीं देखते हुए कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की है।

Read More : CBSE-CISCE Board : Term-1 रिजल्ट- Term 2 परीक्षा पर आई बड़ी अपडेट, जाने महत्वपूर्ण नियम और तारीख

वहीं एक अन्य करवाई ग्वालियर जिले में की गई है। जहां स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में लगातार कर्मचारियों की उदासीनता पर निगमायुक्त ने बड़ा एक्शन लिया है। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं निगम आयुक्त द्वारा कर्मचारियों को फटकार भी लगाई गई है। कड़ी चेतावनी देते हुए निगमायुक्त ने कहा है कि जो कर्मचारी कार्य में लापरवाही बरते का उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं एक अन्य कार्रवाई इंदौर जिले में की गई है। जहां बिना अनुमति और सूचना के लगातार अनुपस्थित रहने और कार्य में लापरवाही करने वाले अधिकारी को तत्काल प्रभाव से कार्य से बर्खास्त कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक ग्रेड 3 चंद्रशेखर यादव को कलेक्टर द्वारा विभागीय जांच करने के बाद बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। सहायक ग्रेड 3 चंद्रशेखर यादव बाल विकास परियोजना इंदौर क्रमांक 8 में परियोजना अधिकारी के पद पर पदस्थ था।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews