MP News: दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस की बोगी में लगी आग, बड़ा रेल हादसा टला

दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस

demo pic

भोपाल/बैतूल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में आज 23 फरवरी 2022 को बड़ा रेल हादसा (MP Rail Accident) होते होते बच गया। यहां बैतूल में दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (Danapur-Secunderabad Express) की जनरल बोगी में अचानक आग लग गई। आग लगते ही बोगी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि आग को पहले फायर उपकरण से और बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया गया, जिसके चलते ट्रेन 45 मिनट से ज्यादा देरी से रवाना हुई।

यह भी पढ़े.. MP New DGP: कौन होगा मध्य प्रदेश का अगला डीजीपी? चर्चा में इन IPS के नाम

मिली जानकारी के अनुसार, आज बुधवार सुबह बैतूल स्टेशन पर पहुंचने से पहले ही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस की तीसरे नम्बर की बोगी के इलेक्ट्रिक बॉक्स में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया।आनन फानन में इसकी सूचना यात्रियों ने गार्ड को दी, जिसके बाद ट्रेन को किसी ने चैन पुलिंग करके सदर रेलवे गेट के पास रोका। तुरंत यात्रियों को स्लीपर कोच में शिफ्ट कर बोगी को खाली करवाया गया।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, रूक सकती है अगली पेंशन राशि, 28 फरवरी लास्ट डेट

फायर बिग्रेड के पहुंचने से पहले आग को रेलवे अधिकारियों ने फायर उपकरण से बुझाने की कोशिश की और फिर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।संभावना जताई जा रही है कि किसी यात्री के द्वारा जलती हुई बीड़ी इलेक्ट्रिक बॉक्स में डाल देने से हुए शार्ट सर्किट से आग लगी।आग बुझने के बाद ट्रेन बैतूल स्‍टेशन पर पहुंची, जहां से उसे आगे रवाना कर दिया गया। इस हादसे के चलते ट्रेन करीब आधा घंटा विलंब से रवाना हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews