MP News : गृह मंत्री के निर्देश के बाद हेमा मीणा केस में परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह निलंबित

कांग्रेस व आप एक ही थैली के चट्टे -बट्टे, दोनो करते है देश द्रोहियो का समर्थन : डॉ नरोत्तम मिश्रा

Project engineer Janardan Singh suspended : भोपाल पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की असिस्टेंट इंजीनियर हेमा मीणा मामले में आज परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह पर भी गाज गिरी। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के निर्देश के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इसी के साथ उनके कामकाज की जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

गृहमंत्री ने कहा कि हेमा मीणा के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई की है। परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह के खिलाफ भी गंभीर शिकायतें मिली हैं। इसीलिए अधिकारियों को उनके निलंबन के आदेश दिए गए हैं। उनके निर्देश के बाद पर्यवेक्षण में लापरवाही और कदाचरण के आरोप में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉपोरेशन के परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश में लिखा है कि हेमा मीणा लंबी अवधि से जर्नादन सिंह प्रभारी परियोजना इंजीनियर संभाग सागर के अधीन कार्य कर रही थी। इसलिए हेमा मीणा पर प्रभावी पर्यवेक्षण करना जनार्दन सिंह का कर्तव्य था। इसके पर्यवेक्षण की असफलता के कारण मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम की छवि धूमिल हुई है। इसलिए परियोजना इंजीनियर जनार्दन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर भोपाल मुख्यालय में पदस्थ किया जाता है। बता दें लोकायुक्त की कार्रवाई में हेमा मीणा के पास करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति मिली है। उसके बाद हेमा मीणा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि ये संपत्ति हेमा मीणा ने जनार्दन सिंह की मदद से बनाई थी। यह भी जानकारी में आया है कि जनार्दन सिंह ने ही हेमा के फार्म हाउस का निर्माण भी कराया। इसी के बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”827919912″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews