MP News : नाम बदलने की राजनीति पर कांग्रेस का सवाल ‘क्या बदलेगा मध्यप्रदेश का नाम’

MP News : नाम बदलने की राजनीति पर कांग्रेस का सवाल ‘क्या बदलेगा मध्यप्रदेश का नाम’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक बार फिर राजधानी भोपाल (Bhopal) में के दो जगहों के नाम बदले जाएंगे। हलालपुर बस स्टैंड का नाम अब हनुमान गढ़ी बस स्टैंड होगा। वहीं लाल घाटी का नाम श्री महेंद्र नारायण दास महाराज के नाम पर रखा जाएगा। ये प्रस्ताव आज नगर निगम परिषद की बैठक में पास हो गया। इसके बाद इस नाम बदलने की राजनीति पर कांग्रेस (Congress) ने बड़ा सवाल उठाया है।

चुनाव से पहले चरम पर धर्म की राजनीति, अब MP के इन मंदिरों का होगा विस्तारीकरण

कांग्रेस मीडिया उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने कहा है कि भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (MP Pragya Singh Thakur) ने नगर निगम भोपाल को एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमे भोपाल के तीन स्थानों के नाम परिवर्तित करने का प्रस्ताव भेजा था, जो प्रस्ताव नगर निगम भोपाल द्वारा पारित किया गया है। इसके आगे उन्होने कहा कि ‘सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने अपने बयान में कहा है कि जो स्थान कलंकित हो जाते हैं, रक्त रंजित हो जाते है ऐसे स्थानों के नाम बदलना चाहिए। ऐसे में मैं भोपाल की सांसद प्रज्ञा जी से यह पूछना चाहती हूं कि मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) भी 18 सालों से भाजपा शासन काल में कलंकित हो चुका है रक्त रंजित हो चुका है।  नाबालिक बच्चियों के साथ रेप, गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले घटित हो रहे हैं। साथ ही दलितों, आदिवासियों के साथ आये दिन अन्याय, अत्याचार, हत्या के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। प्रतिवर्ष एनसीआरबी के आंकड़े दर्शाते हैं कि मध्यप्रदेश (MP) महिलाओं के साथ दुष्कर्म एवं अपराधों में देश में अव्वल नंबर पर है। ऐसे में क्या प्रज्ञा जी मध्यप्रदेश का नाम बदलने के लिए भी सांसद महोदया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी (Narendra Modi) को पत्र लिखेंगी।’ कांग्रेस ने पूछा है कि क्या सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा प्रधानमंत्री और संसद (Parliament) में ऐसा कोई प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाने वाला है जिसमें मध्यप्रदेश का नाम बदले जाने का अनुरोध हो। इसका जवाब मांगते हुए कांग्रेस ने बीजेपी (BJP) की नाम परिवर्तन की राजनीति पर भी बड़ा सवाल खड़ा किया है।

बता दें कि भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने राजधानी के कुछ स्थानों के नाम बदलने की मांग की थी। उन्होने कहा था कि हम भारत के इतिहास को बदलने की शक्ति रखते हैं और इसके पुनर्निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि हलाल नाम अशुद्ध है और इसे बदला जाना चाहिए। वहीं लालघाटी चौराहे पर पहले कई अपराध और हत्या हुई है इसलिए उसका नाम बदलकर भी श्री महेंद्र नारायण दास जी महाराज सर्वेश्वर चौराहा रखा जाए।ये प्रस्ताव आज भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक में पास हो गया है।

[dgv_vimeo_video id=”766872914″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews