MP Politics : कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच सामने आया अजय सिंह का बड़ा बयान

अजय सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उपचुनावों से पहले मध्य प्रदेश में सियासी (MP Politics) हलचल का बनी हुई है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मुलाकात के बाद मीडिया में लगाए जा रहे तरह तरह के कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है। कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने की अटकलों अजय सिंह (Ajay Singh) ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ रहे है, उनकी बीजेपी नेताओं से मुलाकात सिर्फ सौजन्यता थी और कुछ नहीं।मैं कांग्रेसी था और कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather : अगले 24 घंटे में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि लोकतंत्र में वैमनस्य का कोई स्थान नहीं है। सौजन्यता का यह अर्थ कतई नहीं लगाना चाहिए कि मैं कांग्रेस (MP Congress) छोड़ रहा हूँ। जो लोग ऐसा सोच रहे हैं कि मैं बीजेपी में जा सकता हूँ,उन सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस कल्पनाशील विचार को त्याग दें| मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी के साथ है।इससे पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं आत्मा से कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगा। जो लोग ऐसा सोच रहे हैं कि मैं बीजेपी में जा सकता हूं, उन सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस कल्पनाशील विचार को त्याग दें। मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी के साथ है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिलेगी गुड न्यूज, डीए बढोतरी से सैलरी में होगा इजाफा

दरअसल, हाल ही में 23 सितंबर 2021 को जन्मदिन के मौके पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस नेता अजय सिंह के घर पहुंचे थे, इसके बाद से ही सियासी पारा हाई हो गया था और मीडिया में अटकलें लगाई जाने लगी थी कि अजय सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते है। वही फिर बीजेपी (MP BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी अजय सिंह को बधाई दी तो कयासों का दौर चल पड़ा, हालांकि उस समय अजय सिंह या नरोत्तम मिश्रा ने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन आज अजय सिंह ने ट्वीट कर सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews