MP Politics: जब साथ रहे कमलनाथ, तब दिग्विजय सिंह की सीएम शिवराज सिंह से बात

kamalnath

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ (Kamal Nath) की मुलाकात चर्चा का विषय बन गई है। बीजेपी चुटकी ले रही है कि कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान से पहले ही कह दिया था कि मेरे बिना दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से नहीं मिलना।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र के 14 जिलों में बारिश की चेतावनी, कोहरे का भी अलर्ट, जानें शहरों का हाल

दरअसल, आज रविवार मुख्यमंत्री आवास पर शिवराज सिंह से मिलने पहुंचे दिग्विजय सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी थे। बताया गया है कि मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम कमलनाथ को मुलाकात का समय दिया था और दिग्विजय सिंह भी उनके साथ किसानों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर पहुंचे थे। दिग्विजय टेम सुठालिया बांध के डूब क्षेत्र में आ रहे किसानों को भूमि का अधिक मुआवजा दिलाने और शहर में आवास के लिए भूखंड की मांग को लेकर सीएम से मिलने गए थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के इस दौरान दिग्विजय किसानों की बात कहते रहे और कमलनाथ बगल में खड़े सुनते रहे। अब इस मुलाकात को लेकर सियासी चुटकियां जारी है।

बीजेपी के प्रवक्ता हितेश वाजपेई ने ट्वीट किया है कि “दरअसल कमलनाथ ने पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कह दिया था कि मेरे बिना दिग्विजय से नहीं मिलना।” हितेश ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा है कि “कमलनाथ के नेतृत्व में किसानों का दल मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दिग्विजय सिंह से नहीं कमलनाथ से मिलेंगे और अंत में शिव के हुए कमल।”

यह भी पढ़े.. आज भोपाल को मिलेगी नए ओवरब्रिज की सौगात, सीएम शिवराज करेंगे लोकार्पण, जानें खासियत

बता दे कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए बिना समय मिले मिलने जाते दिग्विजय सिंह को पुलिस ने रोक लिया था और उन्होंने तब धरना दे दिया था। ठीक उसी समय स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात हुई थी, इसके बाद से ही सियासी पारा हाई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews