
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक तथाकथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।इसमें वे एक महिला के साथ काठमांडु के नाइटक्लब में नजर आ रहे हैं। इसे लेकर बीजेपी कांग्रेस पर सवाल खड़े कर रही है।बीजेपी के युवा नेता प्रदेश के कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने 22 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसे लेकर उन्होंने लिखा है “पता नहीं यह कौन है लेकिन चेहरा जाना पहचाना लग रहा है।” यह वीडियो Lord of the Drinks, Nepal का बताया रहा रहा है।
यह भी पढ़े.. PM Kisan: इस दिन खाते में आएंगें 11वीं किस्त के 2000! 36 लाख किसानों को बड़ी राहत, जानें अपडेट
बीजेपी (MP BJP) के एक और नेता उमेश शर्मा ने भी लिखा “इनसे मिलिए। शायद जाने पहचाने हो।” इसके बाद डॉक्टर हितेश वाजपेई की सुई राहुल गांधी की ओर मुड़ गई और उन्होंने कई व्यंग इसको लेकर किये। उन्होंने चीन की कूटनीतिज्ञ हो यनी का भी एक फोटो डाला और लिखा “कहीं यह वही तो नहीं।”
इस पर कांग्रेस नेता (Congress Leaders) अजय शाह का जवाब आया “डॉक्टर साहब, दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायक ने मानसी सोनी के बारे में सनसनी पूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए थे। वह कौन है।हिम्मत हो तो बताईये।” हालांकि राहुल गांधी के बारे में स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों को माना जाए तो वे इस समय नेपाल के काठमांडू में है। वे सीएनएन की पूर्व संवाददाता अपनी दोस्त सुमनिमा उदास के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गए हैं।
यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अब मिलेगा 22% महंगाई भत्ता, मई से 8000 तक बढ़ेगी सैलरी
सुमनिमा के पिता भूमि उदासी म्यन्मार में नेपाली राजपूत के रूप में काम कर चुके हैं। सुमनीमा उदास की शादी का 5 मई को हयात रीजेंसी होटल में औपचारिक रिसेप्शन होगा। राहुल अपने दोस्तों के साथ काठमांडू मेरियट होटल में रुके हैं। अभी इस वीडियो की प्रामाणिक सच्चाई होना बाकी है लेकिन जिस तेजी से वायरल हो रहा है उसे लेकर बीजेपी और आक्रमक हो गई है।
[dgv_vimeo_video id=”705631311″]
नोट- MP Breaking News इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

