MP RTE Admission: आज से चॉइस अपडेट की प्रकिया शुरू, 2 अगस्त को स्कूलों का आवंटन, 6 अगस्त तक प्रवेश

mp RTE Admission

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के आरटीई स्कूली छात्रों (MP School RTE Admission 2022) अच्छी खबर है। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम में सत्र 2022-23 के लिए दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू हो रही है।आवेदक 27 से 31 जुलाई 2022 तक स्कूलों की चॉइस अपडेट कर सकेंगे। ऑनलाइन लॉटरी से 2 अगस्त को स्कूलों का आवंटन होगा और 3 से 6 अगस्त तक प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़े.. सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, अगस्त में मिलेगा प्रमोशन का लाभ! DoPT ने शुरू की तैयारी

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र धनराजू एस ने बताया कि प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया के बाद बची रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण की समय-सारणी जारी की गई है। इसके अनुसार आवेदक 27 से 31 जुलाई 2022 तक स्कूलों की चॉइस अपडेट कर सकेंगे। ऑनलाइन लॉटरी से 2 अगस्त को स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। बच्चे आवंटित स्कूल में 3 से 6 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे और संबंधित प्राइवेट स्कूल द्वारा मोबाइल ऐप से एडमिशन रिपोर्टिंग की जाएगी।

संचालक  धनराजू ने बताया कि आवेदकों को नवीन आवेदन दर्ज करने का विकल्प नहीं होगा। जो आवेदक प्रथम चरण की प्रक्रिया में सत्यापन में पात्र पाए गए हैं केवल वही स्कूल की चॉइस अपडेट करने के लिए पात्र होंगे। दूसरे चरण में आवेदक को केवल स्कूल की चॉइस अपडेट करने का विकल्प दिया गया है। जिन आवेदकों को प्रथम चरण में स्कूल आवंटित नहीं हुआ है या ऐसे आवेदक जिन्हें स्कूल का आवंटन तो हुआ था परंतु उनके द्वारा स्कूल में प्रवेश नहीं लिया गया है। वे द्वितीय चरण में शामिल होने के लिए स्कूल की चॉइस अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP: लापरवाही पर एक्शन, शिक्षक समेत 9 कर्मचारी निलंबित, 2 बर्खास्त, 4 को नोटिस

बता दे कि कोविड-19 या किसी अन्य परिस्थितियों के कारण बंद अशासकीय या अल्पसंख्यक स्कूल किसी बच्चे को प्रथम चरण में आवंटित हो गया है, तो छात्र हित को देखते हुए ऐसे आवेदकों को भी द्वितीय चरण में अन्य स्कूल की चॉइस अपडेट करने का विकल्प दिया गया है। द्वितीय चरण में यदि कोई आवेदक स्कूल की चॉइस अपडेट नहीं करता है तो सीट रिक्त होने की स्थिति में इसी आवेदन को द्वितीय चरण के लिए शामिल किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews