MP School : 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, नए सत्र से होंगे ये बदलाव, गणित में भी मिलेंगे 2 विकल्प, ऐसे मिलेगा लाभ, जानें अपडेट

MP school Education department

MP School Student : मध्य प्रदेश के स्कूलों के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। नए सत्र से छात्र प्रदेश के स्कूलों में देसी के साथ साथ विदेशी भाषाओं की भी पढ़ाई कर सकेंगे।खास बात ये है कि विदेशी भाषाओं में विद्यार्थी फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रशियन पढ़ सकेंगे, हालांकि यह एक वैकल्पिक विषय होगा।इतना ही नहीं नए पाठ्यक्रम में तेलगु, कन्नड़, मलयालम जैसी देश के अंदर बोली जाने वाली भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसका लाभ अगले सत्र से 9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगा।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर होंगे बदलाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आधार पर अगले शैक्षणिक सत्र से 2 बड़े बदलाव करने जा रहा है। पहला प्रदेश के विद्यालयों में विदेशी भाषा को भी अब वैकल्पिक विषय के रुप में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके तहत आगामी सत्र से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, रशियन जैसी विदेशी भाषा पढ़ सकेंगे।

इन भाषाओं को भी पढ़ सकेंगे छात्र

इतना ही नहीं नए पाठ्यक्रम में तेलगु, कन्नड़, मलयालम जैसी देश के अंदर बोली जाने वाली भाषाओं को भी शामिल किया जाएगा। वही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत संगीत, क्षेत्रीय और विदेशी भाषा को भी जोड़े जाने की तैयारी है। इसके लिए अगर स्कूलों में नियमित शिक्षक नहीं मिलेंगे तो अतिथि शिक्षकों को रखा जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 50 हजार पद खाली हैं।

गणित में भी मिलेंगे 2 विकल्प

इसका लाभ उन छात्रों को ज्यादा मिलेगा जो 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के बाद विदेश में जाकर अध्ययन करना चाहते है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार से मप्र बोर्ड में 10वीं में विद्यार्थियों को गणित की पढ़ाई दो पैटर्न बेसिक व स्टैंडर्ड में भी किसी एक को चुनने का अवसर दिया जाएगा, ऐसे विद्यार्थी जो आगे गणित विषय का अध्ययन नहीं करना चाहते हैं, वे बेसिक गणित चुन सकते है। वहीं ऐसे विद्यार्थी जो गणित विषय से ही आगे अध्ययन करना चाहते हैं, उनके लिए स्टैंडर्ड गणित का विकल्प पूर्व की तरह उपलब्ध रहेगा। ये सभी बदलाव नई राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति के तहत किए जाएंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews