Madhya Pradesh: राज्य शासन की बड़ी तैयारी, समन्वय समिति गठित, ये होंगे सदस्य

mp government

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार की इंदौर और भोपाल में होने वाली G-20 समूह की बैठकों को लेकर बड़ी तैयारी है। राज्य शासन ने प्रदेश के 2 शहरों इंदौर एवं भोपाल में होने वाली जी-20 समूह की बैठकों के दौरान अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के प्रवास पर उनके सत्कार, आवास, सुरक्षा-व्यवस्था के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया है।

यह भी पढ़े..राज्य के लाखों कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा! फिर बढेगा DA, एरियर भी मिलेगा, जानें अपडेट्स

समन्वय समिति में अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन,गृह, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं प्रोत्साहन,मुख्य कार्यपालन अधिकारी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल सदस्य होंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन को सदस्य सचिव एवं नोडल अधिकारी बनाया गया है।

यह भी पढ़े.. MP: कोरोना की रफ्तार फिर बढ़ी, 100 नए संक्रमित, इंदौर समेत इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन, एक्टिव केस 700 पार

उल्लेखनीय है कि एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक की अवधि में भारत जी-20 समूह की अध्यक्षता करेगा। इस अवधि में देश के विभिन्न स्थानों पर 190 से अधिक बैठकों का आयोजन किया जाना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews