
Minister OPS Bhadoria injured in road accident : मंत्री ओपीएस भदौरिया आज एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए, दुर्घटना उस समय हुई जब वे ग्वालियर से वापस अपनी विधानसभा मेहगांव जा रहे थे, उनका काफिला जब मालनपुर क्षेत्र से गुजर रहा था तभी कैडबरीज फैक्ट्री के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिडंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मंत्री की गाडी बुरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई वहीँ ट्रैक्टर और ट्रॉली भी अलग अलग दो भागों में बंट गए, अच्छी बात ये रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
[dgv_vimeo_video id=”831468825″]
[dgv_vimeo_video id=”831475380″]
[dgv_vimeo_video id=”831475632″]
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक नेता और मप्र शासन के नगरीय प्रशासन व आवास राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं, उनकी इन्नोवा कार और एक ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच आज दोपहर में एक जोरदार भिड़ंत हुई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मंत्री जी की कार की ड्राइवर साइड पूरी तरह खत्म हो गई और ट्रैक्टर एवं ट्रॉली के दो हिस्से हो गए।
बताया जा रहा है कि राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया ग्वालियर से अपनी विधानसभा मेहगांव वापस जा रहे थे, अभी उनका काफिला मालनपुर क्षेत्र में पहुंचा ही था कि तभी कैडबरीज फैक्ट्री के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक आ गई, ड्राइवर ने बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन हाइवे पर स्पीड अधिक होने से दोनों वाहन आपस में भिड़ गए।
दुर्घटना में मंत्री ओपीएस भदौरिया घायल हो गए उनके सिर में चोट आई, सूचना मिलते ही मालनपुर थाने का स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचा फिर एम्बुलेंस की मदद से घायल मंत्री ओपीएस भदौरिया को ग्वालियर के बिरला अस्पताल के लिए रवाना किया गया, डॉक्टर्स ने तत्काल मंत्री को ICU में भर्ती किया, उनकी हालत खतरे से बाहर है उधर मंत्री के ड्राइवर के पैर में चोट बताई जा रही है जबकि सुरक्षा कर्मी की अंदरूनी चोट आई है वहीं ट्रैक्टर का ड्राइवर सुरक्षित बताया जा रहा है।

मंत्री का इलाज कर रहे बिरला अस्पताल के वरिष्ठ व्हिकित्सक गोविंद देवड़ा के मुताबिक मंत्री जी की हालत चिंताजनक नहीं है उनका सीटी स्कैन किया है कोई खतरे वाली बात नहीं है, सिर में चोट है, उन्हें ICU में रखा है , आज उन्हें ओबजर्वेशन में रखेंगे , उन्होंने कहा कि चिंता वाली कोई बात नहीं है मंत्री जी बात कर रहे हैं। उधर मंत्री ओपीएस भदौरिया के दुर्घटना की सूचना मिलते ही भिंड के बड़े नेता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी भी बिरला अस्पताल पहुंचे उन्होंने कहा कि आज मंगलवार का दिन है हम लोग बजरंगबली को मानते हैं, जिस तरह के एक्सीडेंट हुआ है उससे स्पष्ट है प्रभु श्रीहनुमान ने कृपा की है, हम बजरंगबली के आभारी है, मंत्री जी उनका ड्राइवर और सुरक्षा अधिकारी सब ठीक हैं।
[dgv_vimeo_video id=”831491316″]
[dgv_vimeo_video id=”831491861″]
ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

