MP Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

MP Transfer : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

MP Transfer : मध्य प्रदेश में चुनावी साल में तबादलों का क्रम जारी है, आज राज्य शासन ने 25 IAS अधिकारियों के तबादले के साथ साथ राज्य प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये। तबादला सूची में अपर कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर जैसे प्रशासनिक सेवा के 42 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।

ये अधिकारी अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे 

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तबादला आदेश में कहा गया है कि नीलमणि अग्निहोत्री द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सतना का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कमलेश कुमार पाण्डेय डिप्टी कलेक्टर सतना, क्षेत्रीय प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सतना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

नवीन पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश 

आदेश में सभी अधिकारियों को  निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नविन पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइन करें और सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक को अपनी उपस्थिति भेजें ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews