MP Weather : फिर बिगड़ेगा मौसम, नया सिस्टम एक्टिव, 16 जिलों में बारिश, तेज आंधी-ओलावृष्टि के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : नए सिस्टम के एक्टिव होने से एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते दक्षिण मध्यप्रदेश के इलाकों में बारिश होने के संकेत है। आज मंगलवार से 18 मार्च तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और कहीं कहीं ओले गिरने की संभावना है।एमपी मौसम विभाग की मानें तो 18 मार्च तक भोपाल-ग्वालियर समेत 29 जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।14 से 18 मार्च के बीच प्रदेश में तेज आंधी चलेगी और ओले गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। इसका फसलों पर भी असर पड़ सकता है।

18 मार्च तक जारी रहेगा बारिश का दौर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 से 20 मार्च तक ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी का असर है। इसके बाद 14 मार्च से 18 मार्च तक प्रदेश के 29 से ज्यादा जिलों में मौसम का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान 14 से 18 मार्च के बीच प्रदेश में तेज आंधी चलेगी और ओले गिरने की संभावना है। 16 से 18 मार्च के बीच ग्वालियर में अच्छी बारिश, तेज आंधी और ओले होने के आसार है। 18 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है, इसके बाद 20 मार्च से मौसम में बदलाव नजर आएगा।आज मंगलवार को 16 जिलों में बिजली गिरने के साथ  बारिश की चेतावनी दी गई है, विभाग ने इसके लिए यहां यलो अलर्ट जारी किया है।

48 घंटों तक इन जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 14 से 15 मार्च के बीच में गरज चमक के साथ फिर से बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान मध्य भारत में पश्चिमी व पूर्वी हवा का मिलन होगा। आज मंगलवार को भोपाल, रायसेन, गुना, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, सीहोर, अलीराजपुर, बड़वानी और बुरहानपुर में बारिश हो सकती है। यहां बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में भी तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 15 मार्च को भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा और सिवनी में आसार है।

3 सिस्टम एक्टिव, इन जिलों में ओलावृष्टि-बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में सक्रिय है, उसके प्रभाव से दक्षिणी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।वही बंगाल की खाड़ी में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है, ऐसे में हवाओं के साथ नमी आने और पश्चिमी विक्षोभ का असर बढ़ने से 16 मार्च तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में तेज हवा के साथ कहीं-कहीं बूंदाबादी हो सकती है।वही ग्वालियर अंचल में 16 से 17 मार्च के बीच गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि, तेज आंधी का आरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया में ओलावृष्टि के आसार हैं। ग्वालियर व भिंड, मुरैना ज्यादा प्रभावित रहेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews