MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ समेत 3 सिस्टम एक्टिव, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम में 8 नवंबर बदलाव देखने को मिलेगा।आज सोमवार से बादल छाएंगे और बारिश के आसार बनेंगे। एमपी मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज सोमवार 7 नवंबर में बदलाव होगा और 8 नवंबर को ग्वालियर, चंबल, भोपाल और इंदौर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 10 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट के आसार बनेंगे और ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी।मंगलवार को राजस्थान और उससे लगे पश्चिमी मप्र के हिस्से में बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है।

यह भी पढ़े..CG Weather: 10 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ का असर, बढ़ेगी ठंड, गिरेगा पारा, जानें पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,आज सोमवार 7 नवंबर से मौसम के मिजाज बदल सकते है, अगले 3 दिनों तक बादल छाए रहेंगे और 8 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान ग्वालियर चंबल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। पाकिस्तान से आने वाली हवाएं 8 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगा,इसके प्रभाव से ग्वालियर चंबल में बारिश होने की संभावना है। इंदौर और भोपाल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के मुताबिक सोमवार को ग्वालियर-चंबल में बादल छाने के आसार है और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मंगलवार से तीन दिन तक मध्यप्रदेश में बादल और बारिश के संकेत है। नए सिस्टम का प्रभाव मालवा, निमाड़, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, भोपाल तक असर रहेगा। नया सिस्टम 9 नवंबर से एक्टिव होगा और फिर 12 नवंबर से प्रदेश में ठंड की शुरुआत के आसार है। दिन और रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

यह भी पढ़े…Transfer 2022: बड़ा फेरबदल, आईपीएस समेत 43 पुलिस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें लिस्ट

मौसम विभाग (MP Weather update) के अनुसार हिमालय क्षेत्र में मंगलवार 8 नवंबर को भी एक पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय होगा, ऐसे में 10 नवंबर तक तापमान में उछाल देखने को मिलेगा लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद पारा गिरेगा। 9 नवंबर के आसपास भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के आसाार है। ग्वालियर में 9 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट दिखेगी। मध्यप्रदेश में अच्छी कड़ाके की ठंड दिसंबर से शुरू होगी और फरवरी तक रहेगी। 10 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट के आसार बनेंगे और ठंड बढ़ना शुरू हो जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews