MP Weather : 3 वेदर सिस्टम सक्रिय, तापमान में गिरावट, 5 संभागों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें शहरों का हाल- IMD का पूर्वानुमान

IMD WEATHER

MP Weather Alert Today : अगले 48 घंटों में बंगाल की खाड़ी से एक और नया सिस्टम सक्रिय होने जा रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।आज रविवार को भी 17 जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।आज भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन एवं शहडोल संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वही  इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी बारिश हो सकती है। इधर, अगले हफ्ते एक और मानसूनी सिस्टम एक्टिव होने का अनुमान है, जिसके प्रभाव से 18-20 सितंबर तक बारिश का दौर चलता रहेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। पूर्व-पश्चिमी द्रोणिका भी मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं, हालांकि 13 सितंबर के बाद एक बार फिर मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी।वही ग्वालियर में 13 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले नए चक्रवाती घेरे के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और 16 सितंबर तक वर्षा का दौर चलेगा।वही इंदौर में 15 से 18 सितंबर के बीच भी तेज बा‍र‍िश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  आज रविवार को भोपाल, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, विदिशा, गुना, शिवपुरी, मुरैना, दतिया, भिंड, टीकमगढ़, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • नीमच, मंदसौर, उज्जैन, धार, इंदौर, आगर-मालवा, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, श्योपुरकलां में हल्की बारिश/गरज-चमक की संभावना है।
  • अगले 24 घंटे के लिए जबलपुर सहित संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी सहित आस-पास के जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
  •  13 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में एक और सिस्टम सक्रिय होने से 16 सितंबर तक ग्वालियर में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

अबतक कहां कितनी बारिश

बता दे कि मध्य प्रदेश में अब तक 28.16 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 33.38 इंच बारिश होनी चाहिए थी। पूर्वी हिस्से में औसत से 11% कम और पश्चिमी हिस्से में औसत से 19% कम बारिश दर्ज की गई है। कुल बारिश का आंकड़ा अभी भी 17% कम है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews