MP Weather: कई सिस्टम एक्टिव, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते बारिश का दौर जारी है। अरब सागर में सौराष्ट्र के पास बना अवदाब का क्षेत्र समुद्र के रास्ते ओमान की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में गतिविधियों में कुछ कमी भी आ सकती है।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, आज रविवार 17 जुलाई 2022 को 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही 4 संभागों में बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. पति-पत्नी को हर महीने मिलेगी 18,300 रुपये पेंशन, जाने कौन सी है ये खास स्कीम

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज रविवार 17 जुलाई को 25 जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें भोपाल संभाग के साथ गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर कलां, शाजापुर, आगर, इंदौर धार, देवास, खरगोन, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा,. सिवनी, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही  भोपाल, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में बिजली गिरने और चमकने के आसार है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, वर्तमान में सौराष्ट्र और उससे लगे अरब सागर में बना अवदाब का क्षेत्र अब समुद्र के रास्ते ओमान की तरफ बढ़ने लगा है। मानसून ट्रफ दीसा, पाली, सागर, अंबिकापुर से होते हुए ओडिशा में बने कम दबाव के क्षेत्र तक बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तरी ओडिशा और उससे लगे पश्चिम बंगाल के तट पर मौजूद कम दबाव के क्षेत्र के रविवार को आगे बढ़कर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने की संभावना है। इसके असर से रविवार से पूर्वी मध्यप्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी।

यह भी पढ़े.. एमपी निकाय चुनाव: BJP की जीत को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, देखें वीडियो

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार,रविवार-सोमवार को जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में तथा मंदसौर, नीमच, सागर, शाजापुर, विदिशा, राजगढ़ जिलों में अच्छी वर्षा होने की संभावना है।ग्वालियर में 18 जुलाई को गरज-चमक के साथ तेज वर्षा हो सकती है।19 जुलाई तक मध्यप्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।अब तक प्रदेश में 13.28 इंच बारिश हो चुकी है। यह सामान्य (11.24 इंच) से 2 इंच (18%) ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक रीवा में 63.8, दमोह में 21, सिवनी में 16.4, उमरिया में 13.3, नरसिंहपुर में 12, मंडला में 7.7, सतना में 7.4, छिंदवाड़ा में 6.8, दतिया में चार, जबलपुर में 3.6, सागर में तीन, उज्जैन में दो, मलाजखंड में 1.6, ग्वालियर में 1.2, रतलाम में एक, भोपाल में 0.5, गुना में 0.4, खजुराहो में 0.4, इंदौर में 0.3 एवं धार में 0.3 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Rainfall DT 16.07.2022
(0830-1730)
Mandla 7.0
Ujjain 2.0
Ratlam 1.0
Bhopal 0.5
Guna 0.4
Khajuraho 0.2
Jabalpur 0.2
Gwalior 0.2
Malanjkhand 2.0
Umaria 2.0
Dhar 0.3

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews