Hindi News

MP Weather: प्री मानसून का प्रभाव, 6 संभागों और 7 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इस दिन आएगा मानसून!

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather: प्री मानसून का प्रभाव, 6 संभागों और 7 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट, इस दिन आएगा मानसून!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मानसून के रफ्तार पकड़ते ही मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौरा शुरू हो गया है। पिछले 24 घंटे में 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज रविवार 12 जून 2022 को 6 संभागों और 4 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है वही 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 3 दर्जन जिलों में  बिजली गिरने और चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।एक सप्ताह में मानसून के पश्चिमी मध्य प्रदेश में दस्तक देने के आसार हैं।

 

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान  सीधी,ग्वालियर और राजगढ़ में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, चंबल, जबलपुर और सागर संभागों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई। आज रविवार 12 जून 2022 को 6  संभागों इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल और जबलपुर संभाग के साथ 4 जिलों सागर, दमोह, गुना और शिवपुरी में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।वही अलीराजपुर, बड़वानी और झाबुआ में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी किया गया है। वही गरज चमक के साथ बिजली चमकने गिरने और 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: प्री मानसून का असर, कई जिलों में आंधी-बारिश के आसार, 3-4 दिन बाद दस्तक देगा मानसून!

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की मानें तो वर्तमान में एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव है। अरब सागर में बना ऊपरी हवा का चक्रवात वर्तमान में गुजरात से लेकर कर्नाटक तक अपतटीय ट्रफ के रूप में बदल गया है। गुजरात के तट पर एक हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के साथ उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर असम तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत और एक अन्य कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। आज से मानसून पूर्व की गतिविधियों में और तेजी आएगी और जल्द बारिश का दौर शुरू होगा।

पिछले 24 घंटे का बारिश रिकार्ड

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update ) के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान खंडवा में 80, इंदौर में 48.2, रतलाम में 27, उज्जैन में 26, बैतूल में 16.2, धार में 10.2, नर्मदापुरम में 6.0, छिंदवाड़ा में 4.2, खरगोन में 3.4, रायसेन में 2.2, भोपाल में 1.0 मिलीमीटर बारिश हुई। खंडवा, खरगोन, धार, मंदसौर सहित इंदौर में अच्छी बारिश हुई। खंडवा में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे 3 लोगों की मौत हो गई।सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर, सीधी एवं राजगढ़ में रिकार्ड किया गया।12 से 15 जून के बीच में इसी तरह की स्थिति रहने वाली है।

Rainfall DT 12.06.2022
(Past 24 hours)
Khandwa 80.0
Indore 48.2
Ratlam 27.0
Ujjain 26.0
Betul 16.2
Dhar 10.2
Narmadapuram 6.0
Chindwara 4.2
Khargone 3.4
Raisen 2.2
Bhopal 1.0
Sagar trace

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews