MP Weather : मानसून का प्रभाव, एक साथ 3 सिस्टम सक्रिय, 30 जिलों में वर्षा के आसार, 14 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

up imd weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में मानसून के साथ कई सिस्टम सक्रिय हो गए है, जिसके चलते एक हफ्ते बारिश का दौर जारी रहने वाला है। आज रविवार को 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है,  बाकी जिलों में हल्की से तेज बारिश होने के आसार हैं। वही 24 घंटे के भीतर यह कम दबाव का क्षेत्र मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा, जिससे बारिश में तेजी आने का अनुमान है। विशेषकर रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, दमोह, हरदा, देवास एवं खंडवा में भारी बारिश हो सकती है।

22 अगस्त तक भारी बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर  एक सिस्टम एक्टिव है और मानसून ट्रफ लाइन भी हिमालय से खिसककर सतना व दतिया होते हुए गुजर रही है, जिससे नमी बढ़ने लगी है। पश्चिम-उत्तर मध्यप्रदेश के राजस्थान से लगे हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इसके प्रभाव से  ग्वालियर सहित अंचल के अन्य जिलों में आगामी 22 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना रहेगी।  ग्वालियर-चंबल संभाग में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।वही गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है।

इन जिलों में अगले 48 घंटों तक बारिश का यलो अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, दो दिनों तक जबलपुर सहित संभाग में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद मानसूनी प्रणालियों कमजोर होने लगेगी।आज शाम तक के लिए जबलपुर सहित संभाग के कटनी, मंडला, डिंडौरी, बालाबाघाट, नरसिंहपुर सहित आस-पास के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।भारी बारिश को देखते हुए शनिवार को तवा डैम के 5 गेट खोल दिए गए है। हालांकि  मानसून के पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ने से मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने लगेंगी और बारिश का दौर धीमा होने लगेगा।

अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, श्योपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर में भारी बारिश हो सकती है।
  • रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, दमोह, हरदा, देवास एवं खंडवा में भारी बारिश के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
  • भोपाल, इंदौर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी में हल्की से तेज बारिश होने के आसार है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • एमपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर सक्रिय है, जो आज पूर्वी मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा।
  • मानसून ट्रफ लाइन सतना-दतिया होते हुए गुजर रही है, जिससे नमी बढ़ने लगी है।
  •  उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय घेरा बना हुआ है।
  • पाकिस्तान में चक्रवातीय घेरा सक्रिय होने के साथ-साथ कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है।
  • इन सभी सिस्टमों के सक्रिय होने से अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी में इजाफा हुआ है, जिससे बारिश हो रही है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews