MP Weather: नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, 15 जिलों और 3 संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरों का हाल

imd weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से मिल रही नमी के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव जारी है और बारिश हो रही है। 8 सितंबर को एक नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिसका कई जिलों में असर देखने को मिलेगा और अच्छी बारिश होगी। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज रविवार 4 सितंबर 2022 को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, वही 19 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज सोमवार 4 सितंबर को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।नर्मदापुरम संभाग के साथ अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर,छिंदवाड़ा, सिवनी,मंडला, बालाघाट, रायसेन, सागर,विदिशा, खंडवा और झाबुआ में भारी बारिश औऱ बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही शहडोल, जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग में अनेक स्थानों पर,रीवा सागर, इंदौर, भोपाल और उज्जैन संभाग में कहीं कहीं बारिश और ग्वालियर चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, 8 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, इसके बाद मानसून ट्रफ लाइन भी सामान्य स्थिति में आएगी। हवा का रुख भी दक्षिणी से हो जाएगा, इससे दूसरे व तीसरे सप्ताह में दक्षिण व उत्तरी हवा के टकराने से हल्की से मध्यम वर्षा का दौर चलेगा।प्रदेश में ग्वालियर व चंबल संभाग में मानसून की विदाई होगी। अगले 3-4 दिन इंदौर की गतिविधियों में कमी आएगी। सितंबर के दूसरे सप्ताह में इंदौर सहित प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े..UP Weather:7 तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज 25 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में 2 सिस्टम एक्टिव है। मानसून ट्रफ हिमालय से गोरखपुर होकर नागालैंड तक बना हुआ है। अरब सागर के मिनिकाय द्वीप के पास हवा के ऊपरी भाग पर एक चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से वातावरण में नमी बढ़ रही है और प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। वही 8 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवात भी बनने जा रहा है। इससे वर्षा की गतिविधियां और तेज होने के आसार हैं। दूसरे व तीसरे सप्ताह ही बारिश के आसार हैं। यदि इस सप्ताह में बारिश नहीं होती है तो महीने के अंत के सप्ताह में मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक नरसिंहपुर में 47, मंडला में 36, सीधी में 33.4, उमरिया में 23.2, सतना में 16.8, जबलपुर में नौ, मलाजखंड में 8.8, खजुराहो में 8.6, सागर में 5.4, रीवा में 5.2, पचमढ़ी में 4.6, रायसेन में 3.6, बैतूल में 3.4, छिंदवाड़ा में तीन, दमोह में एक, सिवनी में 0.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। नौगांव, भोपाल में बूंदाबांदी हुई।

Rainfall DT 04.09.2022
(Past 24 hours)
Narsinghpur 47.0
Mandla 36.0
Sidhi 33.4
Umaria 23.2
Satna 16.8
Jabalpur 9.0
Malanjkhand 8.8
Khajuraho 8.6
Sagar 5.4
Rewa 5.2
Pachmarhi 4.6
Raisen 3.6
Betul 3.4
Chindwara 3.0
Damoh 1.0
Seoni 0.4
Nowgaon trace

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews