MP Weather : 5 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल संभाग में ओलावृष्टि, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में 5 मई तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है। वर्तमान में 4 वेदर सिस्टम एक्टिव है, जिसके चलते प्रदेशभर में आज मंगलवार को बारिश-आंधी के साथ ग्वालियर चंबल संभाग में ओले गिरने की संभावना है।एमपी मौसम विभाग की मानें 3 मई को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय आ रहा है, जिसके चलते इस हफ्ते आंधी व वर्षा का दौर जारी रहेगा। फिलहाल 15 दिनों तक गर्मी की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान तापमान सामान्य से नीचे रहेगा।

5 मई तक ऐसा रहेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

एमपी मौसम विभाग की मानें तो , सक्रिय नए नया पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छह मई तक मौसम में इसी तरह के बदलाव देखने को मिलते रहेंगे। 3 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में चक्रवातीय घेरा और बारिश में तेजी आएगी। 4 और 5 मई को भी बादल छाने के साथ आंधी वर्षा के आसार रहेंगे। वही 6 मई को हल्के बादल छाएंगे और तापमान में इजाफा होने से तेज धूप दिखाई देगी, हालांकि पारा 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। ग्वालियर में 2 मई , इंदौर में तीन व चार मई और भोपाल में अगले 5 मई तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है।  आगामी 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा का दौर जारी रहेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में प्रदेश में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव है।पाकिस्तान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना पश्चिमी विक्षाेभ हरियाणा पर पहुंच गया है। एक अन्य पश्चिमी विक्षाेभ चक्रवात के रूप में दक्षिणी पाकिस्तान पर मौजूद है। पाकिस्तान के मध्य में एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक द्राेणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानाें पर बनी इन चार मौसम प्रणालियाें के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है, जिससे प्रदेश के अधिकतर शहराें में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी देखने को मिल रही है।

इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग के अनुसार आज ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ राजगढ़, खंडवा, खरगोन, नर्मदापुरम, निवाड़ी, बड़वानी, छिंदवाड़ा, नीमच, सागर, टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर और मंदसौर में ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, चंबल, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग में कहीं तेज तो कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। यहां 40 से 50Km प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews