MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, छाएंगे बादल, 4 संभागों में आंधी-बारिश के आसार, इन जिलों में बढ़ेगा पारा, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : जम्मू-कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा व राजस्थान के ऊपर बने चक्रवात के असर से बार बार मध्य प्रदेश का मौसम बदल रहा है। अगले 24 घंटे में ग्वालियर, चंबल, सागर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में बादल छा सकते है और हल्की बारिश हो सकती है।  20 मई तक प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। वही अन्य जिलों में तापमान में इजाफा होगा। इधर आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम के मिजाज 48 घंटों तक बदले बदले नजर आएंगे।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोप सक्रिय होने जा रहा । आज ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के ग्वालियर, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, मुरैना, भिंड, श्योपुरकलां, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना और टीकमगढ़ में जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वही भोपाल, जबलपुर, अनूपपुर, सिवनी, मंडला और छिंदवाड़ा में भी बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर-उज्जैन समेत अन्य शहरों में तेज गर्मी रहेगी।

ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी तेज हवा-बारिश

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ग्वालियर और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है जबकि 17 मई से मौसम साफ होने की संभावना है और फिर से तापमान बढ़ सकता है और अंचल में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही हरियाणा- राजस्थान के ऊपर बने निम्न दाब के क्षेत्र के कारण जबलपुर सहित मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, शहडोल और अनूपपुर में तेज हवा और गरज-चमक के साथ तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ग्वालियर, सागर होते हुए पश्चिमी उप्र तक पहुंचेगा, जिससे इंदौर में बादल छाए रहेंगे। जम्मू-कश्मीर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ गुजर रहा है, जिससे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है। हवा का रुख दक्षिण पश्चिमी है, जिससे अगले दो दिनों तक ग्वालियर के साथ ही भिंड, मुरैना, श्योपुर में बारिश के आसार बने रहेंगे।अगले 24 घंटे में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews