Hindi News

MP Weather: मप्र के इन जिलों में कोल्ड वेव और पाले का अलर्ट, 4 दिन बाद बारिश के आसार

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे मध्य प्रदेश (MP Weather Update) को ठंड और शीतलहर के चपेट में ले लिया है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया है ।मौसम विभाग ने आज मंगलवार 21 दिसंबर 2021 को 10 जिलों में कोल्ड वेव (cold wave) का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 4  जिलों में पाला पड़ने की भी चेतावनी जारी की गई है।इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है।

यह भी पढ़े.. फिलहाल टलेंगे मप्र पंचायत चुनाव! सामने आया सीएम शिवराज का बड़ा बयान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast)ने आज मंगलवार 21 दिसंबर 2021 को उमरिया, सागर, छतरपुर, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, सिवनी और ग्वालियर जिलों में कहीं कहीं शीतलहर, नरसिंहपुर, खरगोन, खंडवा, धार, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, सीधी, सिवनी, सिंगरौली, मंदसौर, नीमच जिलों में शीतलदिन और उमरिया,ग्वालियर, छतरपुर और रायसेन में पाला पड़ने के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 14किमी/ घंटा की रफ्तार चलने के आसार है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) के अनुसार, अगले 48 घंटे बाद मौसम बदलने के आसार है, फिलहाल दो दिन तक कड़ाके की ठंड, शीतलहर और पाला पड़ने के आसार है। बुधवार 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। इसके बाद रात और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के आसपास ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश की संभावना है और इससे ठंड से कुछ राहत मिलने लगेगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 18 महीने के अटके DA Arrears पर नई अपडेट, 1 करोड़ को मिलेगा लाभ

मौसम विभाग (MP Weather update Today) के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान नौगांव का न्‍यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्‍सियस, उमरिया में न्‍यूनतम तापमान 2.1 डिग्री, ग्‍वालियर और पचमढ़ी में 2.2 डिग्री, खजुराहो में 2.4 डिग्री, रायसेन में 3 डिग्री और खरगोन में 4.4 डिग्री सेल्‍सियस रहा। मंगलवार को राजधानी भोपाल में न्‍यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया, जो सामान्‍य से 5.2 डिग्री सेल्‍सियस कम रहा।अधिकतर शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से कम पर बना हुआ है।वही सबसे ठंडा दिन पन्ना, अशोकनगर (ईसागढ़), सीधी, रीवा (मऊगंज) और खरगोन में 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पारा रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews