MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, पढ़े मौसम विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 3 दिन बाद फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज शुक्रवार को अवदाब के क्षेत्र में एवं शनिवार को चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से शनिवार से मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे और पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में बारिश हो सकती है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज शुक्रवार को कही भी बारिश की संभावना नहीं जताई है। वातावरण में नमी कम रहने से पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।

यह भी पढ़े..CG Weather: मौसम में बदलाव, बारिश के आसार, 4 संभागों से मानसून विदा, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,   वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बना हुआ है, जो 24 अक्टूबर को फिर चक्रवात तूफान में भी तब्दील हो सकता है। चक्रवाती तूफान 25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल , उड़ीसा सहित बंगाल की खाड़ी के तटीय क्षेत्र से टकरायेगा।हालांकि इसका असर मध्यप्रदेश पर नहीं होगा। वही वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में मौजूद है, जिसके असर से हवाओं का रूख बदलने की संभावना है। दिवाली बाद ठंड की दस्तक होगी।

यह भी पढ़े..दिवाली बाद कर्मचारियों को मिलेगा एक और तोहफा, खाते में आएंगे 56000 से 81000, ऐसे करें चेक, जानें अपडेट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, अवदाब के शनिवार को चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की संभावना है, जिसके असर से दीपावली के अवसर पर पूर्वी मध्य प्रदेश में कहींकहीं छिटपुट बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में नया कम दवाब का क्षेत्र बना है, जो 22 अक्टूबर को मजबूत होकर आगे बढ़ेगा। इससे नमी आएगी और हल्के बादल छा सकते हैं, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 और 24 अक्टूबर के बाद शहडोल संभाग के साथ बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी और बुरहानपुर में इसका असर दिखेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews