MP Weather : 5 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार, होली के बाद फिर बदलेगा मौसम

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Update Today : मार्च के महीने में मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से नमी मिलने लगी है, जिसके कारण शुक्रवार को शाम से मौसम बदलने का अनुमान है। राज्य में आज हल्के बादल छाने के साथ कहीं कहीं बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम में आने वाले इस बदलाव से दिन में गर्मी से राहत रहेगी और तापमान में भी गिरावट आएगी।

ग्वालियर चंबल को प्रभावित करेगा पश्चिमी विक्षोभ

एमपी मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर में आज अधिकत तापमान 32 से 33 डिसे के बीच दर्ज होगा। वही 4 से 7 मार्च के बीच बादल छाने के साथ तेज हवा के चलने के आसार रहेंगे। 5 मार्च को सक्रिय होने वाला पश्चिमी विक्षोभ ग्वालियर चंबल संभाग के मौसम को प्रभावित करेगा, यहां कहीं-कहीं बूदांबादी हो सकती है। बादल दिन के तापमान में ज्यादा बढोतरी नहीं होने देंगे।

5 मार्च को सक्रिय होगा नया सिस्टम, बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, लेकिन 5 मार्च को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय होने वाला है, जिससे अरब सागर से नमी आ रही है और राजस्थान में चक्रवातीय घेरा भी बन रहा है।इसके प्रभाव से बादल छाएंगे और पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ वर्षा की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी मप्र व इंदौर में 5 व 6 मार्च को बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी के आसार है। चार-पांच मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश में जबकि छह-सात मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होने के आसार हैं।

होली के बाद बढ़ेगी एमपी में गर्मी

  1. होली के बाद मार्च में गर्मी अपना रिकार्ड तोड़ सकती है। अनुमान है कि मार्च अंत तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। मार्च के आखिरी सप्ताह में इंदौर सहित मध्य भारत में लू जैसी स्थिति बनेगी।
  2. इंदौर में मार्च के प्रथम सप्ताह में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। दूसरे सप्ताह में तापमान बढ़ेगा।पहले पखवाड़े तक अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है और 16 मार्च से तापमान 40-42 डिग्री से ज्यादा रहेगा।
  3. मार्च में रात का तापमान 5 डिग्री बढेगा और 26 डिग्री के पार पहुंच जाएगा।बुंदेलखंड, बघेलखंड, ग्वालियर समेत भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग में लू असर दिखाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews