Hindi News

MP Weather: इन जिलों में आज तीव्र लू चलने का अलर्ट, 19 के बाद बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Weather: इन जिलों में आज तीव्र लू चलने का अलर्ट, 19 के बाद बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात-राजस्थान की गर्म हवाओं और लू का असर अब मध्य प्रदेश (MP Weather Update Today 18 March 2022) में भी दिखाई देने लगा है।दिन के तापमान में 40 डिग्री तक बढ़ोतरी देखी गई है और आने वाले दिनों में और भी पारा बढ़ेगा।एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 18 मार्च 2022 शुक्रवार को सभी जिलों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है लेकिन कई जिलों में तीव्र लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही ग्वालियर में  19 मार्च से तापमान में गिरावट आएगी और पश्चिमी विक्षोभ से हवा में नमी आते ही हल्के बादल छा सकते हैं।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: किसानों के लिए खुशखबरी, बिना गारंटी मिलेगा 1.60 लाख तक का लोन, जानें कैसे?

मौसम विभाग (MP Weather Report) के मुताबिक, आज 18 मार्च 2022 को नर्मदापुरम जिले में तीव्र लू चलने और रतलाम, शाजापुर, खरगोन, धार, खंडवा और राजगढ़ जिलों में लू चलने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा।नर्मदापुरम में तीव्र तो रतलाम, राजगढ़, खरगोन और धार में भी लू का असर देखने को मिला। सबसे न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मंडला और खजुराहों में दर्ज किया गया। वही सबसे अधिकतम तापमान नर्मदापुरम, धार और रतलाम में 42.7 नर्मदापुरम डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े.. MP Teacher Recruitment: 1776 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र, 15 दिन में करना होगा ज्वाइन, जानें नई अपडेट

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने तो शुक्रवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से तापमान एक डिग्री की गिरावट होगी और अधिकतम तापमान में अभी जो बढ़ोतरी दिखाई दे रही है। उसमें स्थिरता दिखाई देगी। वर्तमान में पड़ाेसी राज्य राजस्थान एवं गुजरात में लू का असर देखने को मिला है। प्रति चक्रवात के असर से गुजरात-राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही गर्म पश्चिमी हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन-रात के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने लगी है।आज शुक्रवार से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और तापमान एक डिग्री की गिरावट होगी और अधिकतम तापमान में अभी जो बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews