MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव, छाएंगे बादल, 13 जिलों में बारिश-बिजली के आसार, बुधवार के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD का ताजा अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today: वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव के चलते आज मंगलवार को भी मध्य प्रदेश के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार है।बुधवार-गुरूवार से फिर मौसम के बदलने का अनुमान है, पश्चिमी विक्षोभ के समाप्त होते ही तापमान में गिरावट आना शुरू होगी और 20 अक्टूबर के बाद प्रदेश में ठंड का असर देखने को मिलेगा।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने आज मंगलवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में बारिश की संभावना जताई गई है। बुधवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में बारिश होने का अनुमान है।

मंगलवार बुधवार को मध्यप्रदेश के उत्तरी व मध्य हिस्से में हल्की बारिश होने के आसार है। 16 और 17 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्से में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।  अगले 24 घंटे के दौरान 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। तो वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है।

18 अक्टूबर के बाद बदलेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और उससे सटे पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ और पंजाब में चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जिसके असर से अगले 24 घंटे के दौरान भी ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। 18 अक्टूबर से मौसम शुष्क हो जाएगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी  वही अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगीऔर मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान 3 से 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इस दौरान छिंदवाड़ा में दो, नरवर में तीन, शाजापुर में 0.5, करहल में 0.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभागों में सामान्य तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान खजुराहो में 37 डिग्री सेंटीग्रेड और नौगांव, बैतूल, मलाजखंड सहित पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews