MP: 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, आज 26 जिलों में लू का अलर्ट, जानें हफ्ते का हाल

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 11 मई के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज सोमवार 9 मई को 26 जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। 10 मई के बाद जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है। 11 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना भी है।

यह भी पढ़े.. MP: आज से चलेंगी ये 3 स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा शेड्यूल, 2 ट्रेनों के फेरे बढाए, 2 में एक्स्ट्रा कोच

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राजगढ़, रतलाम, खंडवा और नौगांव में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वही खंडवा और रतलाम में लू का असर रहा।इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल में तापमान में बढ़ोतरी हुई।आज सोमवार ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों के साथ नर्मदापुरम, रतलाम, धार, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नीमच, मंदसौर, राजगढ़, रायसेन, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़, दमोह, सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के तीव्र चक्रवात में तब्दील होने के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के साथ बादल छाए रहेंगे हालांकि इसका ज्यादा असर पश्चिम मध्य प्रदेश में नहीं होगा।वही उत्तर पश्चिमी भाग में हवा के ऊपरी हिस्से में एक परिसंचरण बनने के प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए दिखाई दे रहे है, लेकिन बारिश नहीं होगी। बंगाल की खाड़ी में असानी चक्रवात का असर भारत के मध्य क्षेत्र में नहीं पड़ेगा। यहां तो राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण गर्मी लगातार बढ़ेगी।

यह भी पढ़े.. MPPEB: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, स्थगित हो सकती है ये 5 भर्ती परीक्षाएं, जानें कारण?

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,  10-11 मई को फिर मौसम बदलने के आसार है। प्रदेश के कई जिलों में 11-12 मई के आसपास लू की संभावना है। 9 से 12 मई के बीच ग्वालियर चंबल संभाग में तापमान बढे़गा। बंगाल की खाड़ी का तूफान मौसम को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इसके असर से हवा का रुख पूर्वी हो जाएगा और नमी बढ़ने से बादल छाने के साथ-साथ आंधी की स्थिति बन सकती है।10 मई के बाद जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है। 11 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना भी है। 12 मई के बीच ग्वालियर चंबल संभाग बढ़ने के आसार है, फिर पश्चिमी विक्षोभ व बंगाल की खाड़ी के तूफान के कारण नमी आएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews