MP: फिर बदलेगा मौसम, 2 दिन बाद सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानें इस साल कैसा रहेगा मानसून

mp weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। जम्मू पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ने से बादल भी छंटने लगे हैं।आज शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी के आसार है। मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 15 अप्रैल किसी भी जिले में हीट वेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।वही इस साल जून में मानसून की दस्तक के बाद दमोह और ग्वालियर को छोड़कर अन्य जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार है।

यह भी पढ़े.. RBI पर नई अपडेट! जून में बढ़ सकती है रेपो रेट, जानें कितने प्रतिशत होगी वृद्धि?

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 15 अप्रैल 2022 को किसी भी जिले में लू का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन, दमोह, खंडवा। वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। जम्मू पर चक्रवात के रूप में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। वही अरब सागर से मिलने वाली नमी कम होने से बादल छंट गए हैं।ग्वालियर में 16 अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और 17 अप्रैल से लू के आसार हैं।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, आज शुक्रवार से राजधानी सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है, यह सिलसिला तीन-चार दिन तक बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं फिर लू चल सकती है। 19 अप्रैल के बाद तापमान में फिर गिरावट होने की संभावना है। 18 अप्रैल को जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके कारण इंदौर सहित पश्चिमी मप्र के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े.. भोपाल-इंदौर से जाने वाली इन ट्रेनों की सेवा बहाल, इनका रूट बदला, कई निरस्त, देखें शेड्यूल

भारतीय मौसम विभाग (IMD Alert Monsoon) का पूर्वानुमान है कि इस साल देशभर में अच्छी बारिश होगी। मानसून की शुरुआत जून महीने से हो सकती है। उत्‍तर भारत में सामान्‍य से बेहतर बारिश और पूर्वोत्‍तर के कुछ इलाकों में सामान्‍य से कम बारिश का अनुमान है। मॉनसून के साथ-साथ बारिश पर ‘ला नीना’ का असर भी दिखेगा।इस साल मानसून लंबी अवधि के औसत (एलपीए) में रहेंगे, जिससे 96 से 104% बारिश होने का अंदाजा है।

जानें 2022 में कैसा रहेगा मानसून, किस जिले में कितनी बारिश

  • इस साल चंबल संभाग के दतिया को छोड़कर शेष जिलों में औसत से ज्यादा बारिश के आसार हैं।
  • ग्वालियर संभाग के ग्वालियर व शिवपुरी में बारिश औसत से कम रहने की संभावना है।
  • ग्वालियर व शिवपुरी में 98 फीसद से 99 फीसद तक बारिश की संभावना है।
  • चंबल संभाग में बारिश 104 फीसद तक हाेने के आसार हैं।
  • बुंदेलखंड के टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सागर, छतरपुर में बारिश सामान्य से कम यानि 98 फीसद तक बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में भी ग्वालियर व शिवपुरी की तरह बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews